बिजनेस

FD पर यहां मिल रहा जबरदस्त फायदा, 8.5 फीसदी तक पाएं रिटर्न

श्रीराम फाइनेंस एक एनबीएफसी है, जो एफडी में निवेश की सुविधा देती है। इस कंपनी में निवेश पर आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

Image

श्रीराम फाइनेंस 7.60 फीसदी से 8.50 फीसदी तक की ब्याज दर की पेशकश करती है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीराम फाइनेंस दे रही एफडी पर 8.5 फीसदी तक रिटर्न
  • कंपनी 12 से 50 महीनों तक की एफडी ऑफर करती है
  • वरिष्ठ नागरिकों को मिलता है अतिरिक्त फायदा

Shriram Finance FD Rates : बैंकों के अलावा नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) भी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की पेशकश करती हैं। इन्हीं में से एक एनबीएफसी है श्रीराम फाइनेंस। श्रीराम फाइनेंस क्यूमेलेटिव और नॉन-क्यूमेलेटिव दोनों ऑप्शनों के साथ एफडी की पेशकश करती है। इन दोनों ऑप्शनों पर आपको अलग-अलग ब्याज दर ऑफर की जाएगी। श्रीराम फाइनेंस की नई एफडी रेट 15 अप्रैल 2023 से लागू हुई हैं। आगे जानिए कंपनी की नई एफडी दरों की डिटेल।

क्यूमेलेटिव और नॉन-क्यूमेलेटिव एफडी

पहले जान लीजिए क्यूमेलेटिव और नॉन-क्यूमेलेटिव में क्या अंतर होता है। क्यूमेलेटिव एफडी में एफडी अवधि के दौरान कोई इनकम नहीं होती। यानी ब्याज नहीं दिया जाता। जबकि नॉन-क्यूमेलेटिव में पूरी अवधि में समय-समय पर ब्याज मिलता है।

12 से 50 महीनों तक एफडी

क्यूमेलेटिव और नॉन-क्यूमेलेटिव एफडी ऑप्शन के तहत, श्रीराम फाइनेंस 12 महीने से 50 महीने तक की अवधि के लिए 7.60 फीसदी से 8.50 फीसदी तक की ब्याज दर की पेशकश करती है। यह नॉन-क्यूमेलेटिव एफडी पर कई ऑप्शन देती है, जिनके तहत मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक ब्याज दरें हैं। वहीं क्यूमेलेटिव ऑप्शन के तहत, यह 7.34 फीसदी से 8.18 फीसदी तक की ब्याज दरों की पेशकश करती है।

इन्हें मिलता है अतिरिक्त फायदा

श्रीराम फाइनेंस एफडी पर अतिरिक्त ब्याज दरों की भी पेशकश करती है। निवेशक अतिरिक्त ब्याज दरों के साथ एफडी पर 9.10 फीसदी रिटर्न ले सकते हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी, महिला जमाकर्ताओं को 0.10 फीसदी और एफडी रिन्यूअल पर 0.25 फीसदी अतिरिक्त ब्याज ऑफर करती है।

कम से कम कितना निवेश जरूरी

- श्रीराम फाइनेंस की एफडी में कम से कम 5,000 रु और फिर 1000 रु के गुणकों में निवेश किया जा सकता है

- आप क्यूमेलेटिव डिपॉजिट्स को मैच्योरिटी वैल्यू के लिए रिन्यू करा सकते हैं

- आपके पास यहां एफडी में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से निवेशों का मौका है

यहां ले पूरी जानकारी

इस लिंक परआपको कंपनी की एफडी दरों की पूरी जानकारी मिल सकती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article