बिजनेस

Mid and Small Cap Shares: मिड व स्मॉल कैप वाली कंपनियों के शेयरों में गिरावट, खुदरा निवेशकों की बिकवाली बनी वजह

Shares of Mid and Small Cap Companies: दुनिया के केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीति निर्णय पर निवेशकों का ध्यान होगा। यूएस फेड, बीओजे और बीओई अपने दरों का खुलासा करेंगे।

Image

मिड और स्मॉल कैप में गिरावट आई

Shares of Mid and Small Cap Companies: जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि नई ऊंचाई को छूने के बाद घरेलू बाजार में गिरावट का संकेत है। उन्होंने कहा कि खुदरा निवेशकों की बिकवाली के कारण मिड और स्मॉल कैप में गिरावट आई है।

आने वाले हफ्तों में इन पर रहेगी नजर

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में सौदेबाजी के अवसर बने रहेंगे।" नायर ने कहा कि आने वाले सप्ताह में, दुनिया के केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीति निर्णय पर निवेशकों का ध्यान होगा। यूएस फेड, बीओजे और बीओई अपने दरों का खुलासा करेंगे।

कुछ समय तक बाजार में अस्थिरता की उम्मीद

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा अनुसंधान प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि अगला सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होगा क्योंकि जापान, अमेरिका और ब्रिटेन सहित दुनिया भर के प्रमुख केंद्रीय बैंक ब्याज दर संबंधी फैसलों की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ समय तक बाजार में अस्थिरता की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article