बिजनेस

ड्रोन बनाने वाली कंपनियों के शेयरों ने कर दिया मालामाल, 50 हजार को बना दिया 8 लाख से ज्यादा

Drone Making Companies Stocks: भारत फोर्ज के शेयर ने 5 साल में 76.13%, 1 साल में 17.7%, 2023 में अब तक 16.56% और 6 महीनों में 32.35% रिटर्न दिया है।

Image

ड्रोन बनाने वाली कंपनियों के शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ड्रोन बनाने वाली कंपनियों के शेयरों ने दिया शानदार रिटर्न
  • 5 साल में मिला 1648 फीसदी तक रिटर्न
  • 6 महीनों में 131 फीसदी तक मिला रिटर्न

Drone Making Companies Stocks: भारत में कई कंपनियां ड्रोन बनाती हैं। इनमें से कुछ कंपनियों के शेयर लिस्ट भी हैं। जानकार अकसर इस सेक्टर को लेकर पॉजिटिव रहते हैं। ऐसे में इस सेक्टर की कंपनियों में कमाई के मौके हो सकते हैं। यहां आपको हम लिस्टेड ड्रोन कंपनियों के शेयरों के रिटर्न की जानकारी देंगे।

कौन-कौन सी कंपनियां बनाती हैं ड्रोन

शेयर बाजार में लिस्टेड जो कंपनियां ड्रोन बनाती हैं, उनमें इन्फो एज, भारत फोर्ज, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, जेन टेक्नोलॉजीज, ड्रोनआचार्य एरियल इनोवेशन, रतनइंडिया एंटरप्राइजेज लिमिटेड, डीसीएम श्रीराम लिमिटेड और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड शामिल हैं।

किसने कराया कितना फायदा

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स

इसके शेयर ने 5 साल में 308%, 1 साल में 46.7%, 2023 में अब तक 50% और 6 महीनों में 28.55% रिटर्न दिया है।

इन्फो एज

इन्फो एज के शेयर ने 5 साल में 202.5%, 1 साल में 7.7%, 2023 में अब तक 8.52% और 6 महीनों में 9.09% रिटर्न दिया है।

भारत फोर्ज

भारत फोर्ज के शेयर ने 5 साल में 76.13%, 1 साल में 17.7%, 2023 में अब तक 16.56% और 6 महीनों में 32.35% रिटर्न दिया है।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड

इसके शेयर ने 2 साल में 37.65%, 1 साल में 6.71%, 2023 में अब तक 15.5% और 6 महीनों में 26.47% रिटर्न दिया है।

जेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड

इसके शेयर ने 5 साल में 982%, 1 साल में 257%, 2023 में अब तक 279% और 6 महीनों में 131% रिटर्न दिया है।

ड्रोनाचार्य एरियल इनोवेशन लिमिटेड

इसके शेयर ने लिस्टिंग से अब तक 72.6% और 6 महीनों में 29% रिटर्न दिया है।

रतनइंडिया एंटरप्राइजेज लिमिटेड

इसके शेयर ने 5 साल में 1648%, 1 साल में 12.70%, 2023 में अब तक 33% और 6 महीनों में 42% रिटर्न दिया है। 5 साल में 1648 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के सिर्फ 50000 रु ही 8.25 लाख रु बन गए होंगे।

डीसीएम श्रीराम लिमिटेड

इसके शेयर ने 5 साल में 108% और 6 महीनों में करीब 8% रिटर्न दिया है।

नोट : ये रिटर्न बीएसई के अनुसार बीते शुक्रवार तक का है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article