बिजनेस

आखिरकार थम गया गिरावट का सिलसिला, आज बढ़त पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 04:15 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 12 October 2022: पिछले तीन कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में जेती दर्ज की गई।

Image

Share Market Today

Photo : iStock

Share Market News Today, 12 Oct 2022: वैश्विक बाजारों में कमजोर रूख के बावजूद आज हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयरों में लिवाली की वजह से घरेलू शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 478.59 अंक या 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 57,625.91 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 140.05 अंक (0.82 फीसदी) बढ़कर 17,123.60 के स्तर पर बंद हुआ।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,71,65,887.03 करोड़ रुपये हो गया। दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरचेल, टाइटन, डॉक्टर रेड्डी और एशियर पेंट्स के अलावा सभी कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इनमें पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, एसबीआई, आईटीसी, सन फार्मा, टीसीएस, विप्रो, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और मारुति शामिल हैं।

एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं अमेरिकी बाजार मिले- जुले रूख के साथ बंद हुए थे।

पिछले सत्र में ऐसा था शेयर बाजार का हाल

पिछले कारोबारी सत्र में यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 फीसदी की जबर्दस्त गिरावट के साथ 57,147.32 के स्तर पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें, तो यह 257.45 अंक यानी 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 16,983.55 के स्तर पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,612.67 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

सेक्टोरल फ्रंट पर आज मीडिया के अलावा सभी सेक्टर्स में बढ़त आई। सबसे ज्यादा तेजी बैंक, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक और रियल्टी के शेयरों में आई। इनके अलावा ऑटो, फाइनेंस सर्विस, आईटी, मेटल और फार्मा के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article