Share Market News Today, 26 April 2023: शेयर बाजार में आज कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को कमजोर या फ्लैट शुरुआत हो सकती है। दरअसल बाजार को निगेटिव रुझान मिल रहे हैं। सुबह के कारोबार में SGX निफ्टी 27.5 या 0.15% की कमजोरी के साथ 17795 पर है।
एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिख रही है। निक्कई 145 अंकों की गिरावट के साथ 28,474.7 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 21 अंक नीचे फिसल कर 3,243.76 पर है। साउथ कोरिया का कॉस्पी हरे निशान में 3.5 अंक मजबूत होकर 2492.5 पर है।
अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों का हाल
मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल 344.5 अंक या 1.02 प्रतिशत गिरा। वहीं एसएंडपी 500 1.53 और नैस्डैक कंपोजिट 1.98 प्रतिशत गिरा। उधर यूरोपीय मार्केट में पैन-यूरोपीय स्टॉक्सक्स 600 इंडेक्स दिन के अंत में 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहां अधिकतर सेक्टर लाल निशान में रहे।
इन फैक्टरों का दिख सकता है असर
- सेबी ने स्टॉक ब्रोकर्स को बैंक गारंटी के लिए ग्राहकों के पैसे के उपयोग पर रोक लगा दी है
- दो दिन चढ़ने के बाद तेल की कीमतों में मंगलवार को तेजी आई
- डॉलर इंडेक्स फ्यूचर्स में 0.02 प्रतिशत बढ़कर 101.89 पर है, जबकि एक डॉलर 81.99 रुपये के करीब रहा
- गोल्ड की कीमतों में मंगलवार को तेजी आई
- मंगलवार को विदेशी निवेशकों ने 407.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि निवेशकों ने 563.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे
कौन से शेयर रहेंगे फोकस में
- बजाज ऑटो : अनुमान से बेहतर रहे तिमाही नतीजे। कंपनी का स्टैंडअलोन प्रॉफिट 1433 करोड़ रु रहा।
- टाटा कंज्यूमर : मार्च तिमाही में प्रॉफिट 21% की बढ़ोतरी के साथ 289.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि इनकम 14% बढ़कर 3,618.7 रुपये रही।
- अनंत राज के तिमाही नतीजे भी अनुमानों से बेहतर रहे
- निप्पॉन इंडिया, महिंद्रा लाइफस्पेस, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और महिंद्रा सीआईई के नतीजे अनुमानों के करीब रहे।
इन कंपनियों के तिमाही नतीजे आज आएंगे
- मारुति सुजुकी इंडिया
- बजाज फाइनेंस
- एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी
- इंडस टावर्स
- एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी
- एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज
- केपीआईटी टेक्नोलॉजीज
- कैन फिन होम्स
- आईआईएफएल फाइनेंस
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
