बिजनेस

Share Market Today, 17 May 2023: शेयर बाजार के लिए कमजोर शुरुआत के संकेत, ग्लोबल मार्केट में गिरावट

Share Market News Today, 27 March 2023: आज शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हो सकती है। SGX Nifty में सुबह 44 अंकों की कमजोरी है।

Image

आज शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत
  • SGX Nifty में सुबह 44 अंकों की कमजोरी
  • अमेरिकी बाजार में भी गिरावट

Share Market Today, 17 May 2023: आज शेयर बाजार के लिए कारोबारी हफ्ते का तीसरा दिन है। आज बुधवार को शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत होने की संभावना है। सुबह के कारोबार में SGX Nifty 44 या 0.24% की कमजोरी के साथ 18,285.5 पर है।

एशियाई बाजार में जापान का निक्कई (Nikkei) 196 अंकों की मजबूती के साथ 30,039.41 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 6.19 अंक नीचे फिसल कर 3,284.80 पर है। साउथ कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 15 अंक चढ़ कर 2,495.27 पर है।

अमेरिकी और यूरोपीय बाजार कैसे रहे

ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो अमेरिका बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। Dow Jones Industrial Average 336 अंक, जबकि Nasdaq Composite 22 अंक और S&P 100 5 अंक नीचे गिरा।

वहीं यूरोप का बेंचमार्क Stoxx 600 इंडेक्स मंगलवार को 0.4 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। अमेरिकी शेयरों में गिरावट के बीच यूरोपीय मार्केट भी गिरा।

तेल, गोल्ड और डॉलर

  • ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) फ्यूचर्स 26 सेंट गिरकर 74.97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 17 सेंट गिरकर 70.94 डॉलर पर आ गया।
  • डॉलर इंडेक्स फ्यूचर्स में 0.01 प्रतिशत बढ़कर 102.57 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एक डॉलर का मूल्य 82.29 रुपये रहा
  • अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के आक्रामक बयान के बाद मंगलवार को सोना 2,000 डॉलर से नीचे गिर गया
ये भी पढ़ें - बताई थी दौलत हो गई है 'जीरो', जानें अनिल अंबानी अब कैसे चला रहे खर्चा

इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

  • जुबिलेंट फूडवर्क्स
  • आरईसी
  • दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन
  • देवयानी इंटरनेशनल
  • एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज
  • एरिस लाइफसाइंसेज
  • ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल्स
  • हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया
  • जिंदल सॉ
  • जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज
  • जिंदल स्टेनलेस

इन शेयरों पर रहेगा फोकस

  • भारती एयरटेल: कंपनी ने कम टैक्स कॉस्ट के कारण मार्च तिमाही में 3,005.6 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जिसमें दिसंबर तिमाही के मुकाबले 89.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई
  • भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन: कंपनी को बीना रिफाइनरी में एथिलीन क्रैकर प्रोजेक्ट के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है
  • जिंदल स्टील एंड पावर: मार्च तिमाही में 69.5 प्रतिशत की सालाना गिरावट के साथ 465.66 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article