बिजनेस

बताई थी दौलत हो गई है 'जीरो', जानें अनिल अंबानी अब कैसे चला रहे खर्चा

अनिल अंबानी ने 2 साल पहले अपनी दौलत जीरो बताई थी। फिर उनका खर्च कहां से चलता है, ये एक बड़ा सवाल है। वे अभी भी रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी के चेयरमैन हैं।

Image

अनिल अंबानी कहां से कमा रहे पैसा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • कैसे चलता है अनिल अंबानी का खर्चा
  • 2 साल पहले दौलत बताई थी जीरो
  • रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी के हैं चेयरमैन

Anil Ambani Source of Income : जहाँ एक तरफ मुकेश अंबानी न केवल भारत बल्कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं उनके छोटे भाई अनिल अंबानी की हालत खराब है। फरवरी 2020 में अनिल अंबानी ने अपनी संपत्ति 'जीरो' बताई थी। पर क्या ऐसा वाकई है? आगे जानिए कि अनिल इस समय कहां-कहां से कमाई करते हैं।

अभी भी हैं आरएडीए के चेयरमैन

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की वेबसाइट के अनुसार अनिल अंबानी अभी भी इस ग्रुप के चेयरमैन हैं। ग्रुप में रिलायंस कैपिटल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस एंटरटेनमेंट, रिलायंस पावर और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल शामिल हैं। ये कंपनियां अनिल अंबानी की कमाई का जरिया हो सकती हैं।

250 करोड़ के मालिक

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अनिल अंबानी अभी भी 20,444 करोड़ रु के मालिक हैं। उनके घर की वैल्यू ही 5000 करोड़ रु बताई जाती है। उनके पास एक 3.5 करोड़ की रॉल्स रॉयस भी है।

आरएडीए की एसेट्स

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की वेबसाइट के अनुसार रिलायंस ग्रुप के पास 3,16,000 करोड़ रुपये (47 अरब डॉलर) की एसेट्स है। इसका सालाना रेवेन्यू 62,400 करोड़ रुपये (9.3 अरब डॉलर) से अधिक है। ग्रुप की नेटवर्थ 1,02,000 करोड़ से अधिक है। जबकि ग्रुप में करीब 1,00,000 कर्मचारी अभी भी काम कर रहे हैं। आगे जानिए ग्रुप की कंपनियों का हाल। आप इस लिंक पर ग्रुप की एसेट्स की जानकारी ले सकते हैं।

रिलायंस कैपिटल हो गई दिवालिया

रिलायंस कैपिटल दिवालिया प्रोसेस से गुजर रही है। रिलायंस कम्युनिकेशंस की हालत खराब है, पर एनएसई पर इसकी मार्केट कैपिटल अभी भी 370.47 करोड़ रु है।

रिलायंस पावर की मार्केट कैपिटल

रिलायंस पावर की मार्केट कैपिटल इस समय 4,564.42 करोड़ रु है। कंपनी का रेवेन्यू 2022 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1936 करोड़ रहा था। पर इसे 244 करोड़ रु से अधिक का घाटा हुआ था।

बात करें रिलायंस एंटरटेनमेंट की तो यह भी अभी फिल्म प्रोडक्शन कर रही है। कंपनी IB71, सेक्शन 84 और चाणक्य का प्रोडक्शन कर रही है। वहीं कंपनी विश पुरी और इंडियन पुलिस फोर्स नाम से दो नयी वेब सीरीज भी ला रही है।

इसी तरह रिलायंस इंफ्रा की मार्केट कैपिटल 5,487.92 करोड़ रु है।

दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति

2008 में, फोर्ब्स ने अनिल अंबानी को दुनिया का छठा सबसे अमीर व्यक्ति बताया था। तब उनकी दौलत 42 अरब डॉलर आंकी गई थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article