बिजनेस

ये है दुनिया का सबसे महंगा शेयर, कीमत इतनी कि करोड़पति भी न खरीद पाए

Berkshire Hathaway के शेयर की कीमत इस समय 4.70 लाख डॉलर या 4.07 करोड़ रु है। कोई भी अमीर व्यक्ति, जिसके बाद 10-20 करोड़ रु हों, इतने महंगे शेयर को खरीदने से पहले कई बार सोचेगा।

Image

दुनिया का सबसे महंगा शेयर बर्कशायर हैथवे

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बर्कशायर हैथवे है दुनिया का सबसे महंगा शेयर
  • इस समय कीमत है 4.07 करोड़ रु
  • वॉरेन बफेट की कंपनी है बर्कशायर हैथवे

Berkshire Hathaway Share Price : अगर आपकी जेब में 10 रु हों तो आप 2-4 रु खर्च करके बाकी पैसा बचाने की कोशिश करेंगे। वहीं अगर किसी के पास 10-20 करोड़ हों तो वो 2-4 करोड़ रु की चीज खरीदने से पहले कई बार सोचेगा, क्योंकि उसे अपनी दौलत का एक बड़ा हिस्सा खर्च करना होगा।

इसी तरह दुनिया का सबसे महंगा शेयर (World's Most Expensive Share) 4 करोड़ से ज्यादा के रेट पर है। ऐसे में इसे कोई सामान्य करोड़पति तो खरीद नहीं पाएगा।

कौन सा है दुनिया का सबसे महंगा शेयर (World's Most Expensive Share)

वॉरेन बफेट (Warren Buffet), जो कि Forbes के अनुसार इस समय दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं, की कंपनी बर्कशायर हैथवे (Birkshire Hathway) का शेयर दुनिया में सबसे महंगा स्टॉक है। न्यू यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) पर कल बर्कशायर हैथवे (Birkshire Hathway) का शेयर 4.97 लाख डॉलर पर बंद हुआ था।

भारतीय रु में बर्कशायर हैथवे के शेयर की कीमत 4.07 करोड़ रु बनती है।

कई कंपनियां चलाती है बर्कशायर हैथवे

बफेट बर्कशायर हैथवे चलाते हैं, जो दर्जनों कंपनियों की मालिक है, जिनमें बीमा कंपनी Geico, बैटरी निर्माता Duracell और रेस्तरां चेन Dairy Queen शामिल हैं। बर्कशायर हैथवे ओमाहा, नेब्रास्का में स्थित कंपनी है। ये वॉरेन बफेट के लिए एक इंवेस्टमेंट व्हीकल के तौर पर काम करती है।

कहां तक गया है शेयर

बर्कशायर हैथवे के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 5.06 लाख डॉलर या 4.15 करोड़ रु रहा है। वहीं इसी अवधि में यह 3,93,012.25 डॉलर (3.22 करोड़ रु) के निचले स्तर तक गिरा है। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय 722 अरब डॉलर से अधिक है।

कितनी है बफेट की दौलत

इस समय बफेट दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यकित हैं। फोर्ब्स के मुताबिक इस समय उनकी दौलत 114 अरब डॉलर या 9.35 लाख करोड़ रु है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक कंपनी के शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article