बिजनेस

Stock Market: शेयर बाजर में लौटी रौनक, पहले घंटे में 430 तक सेंसेक्स में आई तेजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2023, 12:17 PM IST

Share Market News Today, 17 March 2023: स्टॉक मार्केट में तेजी की वजह ग्लोबल मार्केट में तेजी होना है। इसका असर डॉलर इंडेक्स पर दिखा है। मजबूत सेंटीमेंट की वजह से डॉलर इंडेक्स में कमी आई है। और रुपया डॉलर के मुकाबले तेज हुआ है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे चढ़कर 82.51 पर पहुंच गया।

Image

स्टॉक मार्केट में तेजी का दौर

Share Market News Today, 17 March 2023: क्रेडिट सुइस बैंक को मिले 54 अरब डॉलर के लोन की राहत ने दुनिया भर के बाजार में पॉजिटिव संकेत दिया है। और इसका असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख रहा है।आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में बढ़त हैं। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स में करीब 430 अंक तक तेजी दिखी वहीं निफ्टी भी 17100 के पार निकल गया । पहले घंटे में सेंसेक्स 57995 के स्तर पर पहुंच गया । आज के कारोबार में ज्यादातर सेक्टर में खरीदारी है। वहीं निफ्टी की बात करें तो बैंक और आईटी इंडेक्स में तेजी है।

बाजार में क्यों तेजी

स्टॉक मार्केट में तेजी की वजह ग्लोबल मार्केट में तेजी होना है। इसका असर डॉलर इंडेक्स पर दिखा है। मजबूत सेंटीमेंट की वजह से डॉलर इंडेक्स में कमी आई है। और रुपया डॉलर के मुकाबले तेज हुआ है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे चढ़कर 82.51 पर पहुंच गया। और कच्चे तेल की कीमतें 1.10 प्रतिशत बढ़कर 75.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गई।

आज के टॉप गेनर्स में एसबीई, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, विप्रो , महिंद्रा एंड महिंद्रा , आरआईएल प्रमुख रुप से शामिल हैं। इसके अलावा क्रेडिट सुईस को मिले 54 अरब डॉलर के लोन और ECB का ब्याज दरों में 50 फीसदी अंकों की बढ़ोतरी ने निवेशकों के सेटीमेंट को मजबूत किया है। इसकी वजह से गुरूवार को और प्रमुख एशियाई बाजारों में मजबूती दिखी है।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के 24 शेयर फायदे में कारोबार कर रहे थे जबकि छह नुकसान में थे। वहीं निफ्टी के 39 शेयर फायदे में और 11 नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

कल कैसा था हाल

इसके पहले गुरुवार को लगातार पांच दिन की गिरावट के बाद बैंक, एनर्जी और वित्तीय शेयरों में खरीदारी से बीएसई सेंसेक्स 78 अंक से अधिक चढ़कर बंद हुआ।तीस शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 78.94 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,634.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 57,887.46 अंक तक गया और नीचे में 57,158.69 अंक तक आया।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 17 फायदे में बंद हुए थे।इसी तरह, पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.45 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 16,985.60 अंक पर बंद हुआ।निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 फायदे में रहे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article