बिजनेस

लगातार 5वें दिन उछला शेयर बाजार, नए शिखर पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 28, 2022, 04:17 PM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 28 November 2022: पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 630.16 अंक यानी एक फीसदी चढ़कर 62,293.64 के स्तर पर बंद हुआ था।

Image

Share Market Today: लगातार 5वें दिन उछला शेयर बाजार

Photo : BCCL

Share Market News Today, 28 Nov 2022: 28 नवंबर 2022 को सेंसेक्स और निफ्टी नए शिखर पर बंद हुए। दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 211.16 अंक यानी 0.34 फीसदी ऊपर 62,504.80 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50.00 अंक या 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 18,562.75 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी का उच्चतम स्तर 18,614.25 रहा। लगातार पांचवे कारोबारी सत्र में बाजार में तेजी आई है।

इन सेक्टर्स में आया उछाल

सोमवार को निफ्टी फाइनेंस सर्विस, आईटी, मीडिया और मेटल के अलावा सभी सेक्टर्स बढ़त पर बंद हुए। इनमें बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी शामिल हैं।

इन कंपनियों को हुआ फायदा

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बीएसई पर रिलायंस, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, एसबीआई, एल एंड टी और कोटक बैंक शामिल हैं।

ये रहे दिन के लूजर्स

इसके उलट सोमवार को सन फार्मा, आईटीसी, मारुति, टाइटन, टेक महिंद्रा, डॉक्टर रेड्डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, एचसीएल टेक, एम एंड एम, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और टाटा स्टील गिरावट के साथ बंद हुए।

ग्लोबल बाजारों से मिले -जुले संकेत

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,85,88,597.16 करोड़ रुपये हो गया। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले -जुले रुख के साथ बंद हुए थे। यूएस का डाउ जोंस करीब 150 अंक यानी 0.45 फीसदी चढ़ा था। वहीं नैस्डैक में 0.52 फीसदी की गिरावट आई थी। S&P 500 भी लाल निशान के साथ बंद हुआ था। वहीं एफटीएसई 100, डीएएक्स और सीएसी 40 हरे निशान के साथ बंद हुए थे।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article