बिजनेस

Closing Bell : Sensex 516, Nifty 150 अंक फिसलकर बंद, क्यों बिगड़ा बाजार का संतुलन?

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी दिन बिकवाली हावी रही। Sensex और Nifty सहित ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। खासतौर पर ऑटो और बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी गिरावट हुई।

Image

बाजार में गिरावट

Share Market Today 8-May-2026। आज शेयर बाजार। शुक्रवार को ईरान-अमेरिका के बीच होर्मुज में फिर से तनाव बढ़ने का असर साफ दिखा। Sensex और Nifty दोनों ने गिरावट के साथ शुरुआत की और गिरावट में ही बंद हुए। दिन आखिर में Sensex 516 अंक टूटकर 77,328.19 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी Nifty भी 150 अंक गिरकर 24,176.15 के स्तर पर पहुंच गया।

इंडेक्सबंद स्तरबदलाव% बदलावओपनहाईलो
Sensex77,328.19-516.33-0.66%77,631.9477,647.4477,146.43
Nifty 5024,176.15-150.50-0.62%24,233.6524,253.8024,126.65

होर्मुज स्ट्रेट बना सबसे बड़ा डर

ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन और होर्मुज स्ट्रेट के पास हमले का आरोप लगाया है। इस खबर के बाद वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की भावना बढ़ गई। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया की सबसे अहम तेल सप्लाई लाइन माना जाता है। ऐसे में वहां तनाव बढ़ने से क्रूड ऑयल की कीमतों में तेज उछाल आया है। Brent Crude 101 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया, जिससे भारतीय बाजार की चिंता बढ़ गई। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए तेल महंगा होने का असर अर्थव्यवस्था और बाजार दोनों पर पड़ता है।

बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी

सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा चोट बैंकिंग शेयरों पर दिखी। Nifty PSU Bank इंडेक्स 3% से ज्यादा टूट गया, जबकि Nifty Financial Services करीब 1.66% गिरा। Private Bank इंडेक्स में भी 0.82% की कमजोरी रही। विश्लेषकों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों की सतर्कता और बढ़ते ग्लोबल रिस्क का असर सबसे ज्यादा वित्तीय शेयरों पर पड़ा। Oil & Gas और Metal शेयरों में भी दबाव बना रहा।

IT और FMCG ने बाजार को दिया सहारा

कमजोर बाजार में IT सेक्टर ने शानदार मजबूती दिखाई। Nifty IT इंडेक्स 1.21% चढ़कर बंद हुआ। MidSmall IT & Telecom इंडेक्स में भी करीब 1.5% की तेजी रही। FMCG, Healthcare और Consumer Durable सेक्टरों में भी खरीदारी देखने को मिली। निवेशकों ने volatile माहौल में डिफेंसिव सेक्टर्स का रुख किया।

मिडकैप-स्मॉलकैप में दिखी मजबूती

लार्जकैप शेयरों में बिकवाली के बावजूद ब्रॉड मार्केट पूरी तरह कमजोर नहीं पड़ा। Nifty Smallcap 100 करीब 0.22% और Smallcap 250 करीब 0.16% चढ़कर बंद हुए। Midcap 50 भी हल्की बढ़त में रहा। इससे साफ है कि बाजार में सलेक्टिव बायिंग जारी है और निवेशक अभी पूरी तरह पैनिक मोड में नहीं पहुंचे हैं। हालांकि, India VIX में बढ़त यह संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article