Share Market Today : वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव सपोर्ट के साथ 1 जुलाई, 2026 को भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex 200 अंक से ज्यादा उछलकर 76,697.63 तक चढ़ गया। वहीं, NIFTY 70 अंंक की तेजी के साथ 23,934.90 तक पहुंच गया है। खासतौर पर IT, ऑटो, बैंकिंग और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी के दम पर घरेलू शेयर बाजार ने जुलाई के पहले कारोबारी दिन मजबूत शुरुआत की। हालांकि मेटल और बैंकिंग शेयरों में हल्का दबाव देखने को मिला।
आईटी, ऑटो और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी, ऑटो, फार्मा, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मीडिया इंडेक्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इससे साफ संकेत मिला कि निवेशक फिलहाल चुनिंदा सेक्टर्स में दांव लगा रहे हैं। दूसरी ओर मेटल, पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स हल्की कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखाई दिए।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने भी दिखाई मजबूती
लार्जकैप शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला। निफ्टी स्मॉलकैप 250, स्मॉलकैप 100 और मिडकैप इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करते रहे। इससे संकेत मिलता है कि बाजार में व्यापक स्तर पर खरीदारी बनी हुई है और निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता फिलहाल मजबूत है।
ग्लोबल मार्केट्स से मिला सपोर्ट
अमेरिकी बाजारों में नैस्डैक और एसएंडपी 500 में मजबूती दर्ज की गई, जबकि एशियाई बाजारों में निक्केई, शंघाई और ताइवान इंडेक्स भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। हालांकि हैंगसेंग और कोस्पी में कुछ कमजोरी देखने को मिली। ग्लोबल संकेतों ने भारतीय बाजार की शुरुआत को समर्थन दिया।
कच्चे तेल और डॉलर पर भी रहेगी नजर
ब्रेंट क्रूड 73 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा था, जबकि डॉलर के मुकाबले रुपया 94.69 के आसपास रहा। निवेशकों की नजर अब कच्चे तेल की कीमतों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और दिनभर आने वाले वैश्विक संकेतों पर रहेगी, जो बाजार की आगे की दिशा तय कर सकते हैं।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें : Semiconductor Mission 2.0 के लिए ₹1.25 लाख करोड़ मंजूर, ग्लोबल चिप हब बनेगा भारत
