Market Summary: साल के आखिरी हफ्ते में NIFTY-SENSEX आज सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बाद सपाट स्तरों पर बंद हुए। विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली और नए ट्रिगर्स की कमी के बीच निवेशक सतर्क नजर आए। नतीजा यह रहा कि दिनभर की ऊहापोह के बाद दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लगभग सपाट स्तरों पर बंद हुए। हालांकि, सेक्टरल लेवल पर तस्वीर साफ रही। सीमेंट और इंफ्रा शेयरों में जबरदस्त खरीदारी दिखी, जबकि आईटी और फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली ने दबाव बनाया।
कैसा रहा Sensex और Nifty का हाल
मंगलवार को Sensex और Nifty दोनों ही लगभग सपाट बंद हुए। लगातार दो सत्र की तेजी के बाद बाजार ने आज ब्रेक लिया। आईटी और फार्मा शेयरों में दबाव रहा, जबकि सीमेंट और इंफ्रा से जुड़े स्टॉक्स में तेज खरीदारी दिखी। सेंसेक्स 85,690.10 अंक पर ओपन हुआ। इसके बाद 85,342.99 अंक इंट्रा डे लो और 85,704.93 इंट्रा डे हाई रहा। दिन के आखिर में 0.05% की गिरावट के साथ सेंसेक्स 42.64 अंक टूटकर 85,524.84 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ NIFTY 26,205.20 अंक पर ओपन हुआ। इसके बाद 26,119.05 अंक के इंट्रा डे लो और 26,233.55 अंक इंट्रा डे हाई के तक पहुंचा। दिन के आखिर में 0.02% की तेजी के साथ निफ्टी 4.75 अंक बढ़कर 26,177.15 पर बंद हुआ।
क्या रहे आज के बड़े ट्रिगर?
आज का सबसे बड़ा फोकस सीमेंट सेक्टर में रहा। Ambuja Cements ने ACC Ltd और Orient Cement से जुड़े बड़े मर्जर को बोर्ड की मंजूरी मिलने की घोषणा की। इसके बाद Ambuja और Orient Cement के शेयरों में 10% तक की जोरदार तेजी देखी गई। वहीं, Belrise Industries के शेयरों में संभावित ब्लॉक डील की खबर के बाद करीब 9% की उछाल आया और स्टॉक ने नया 52-वीक हाई बनाया। इसके अलावा GPT Infraprojects को NHAI के ₹670 करोड़ के प्रोजेक्ट में L1 बिडर घोषित किए जाने से शेयर करीब 6% चढ़ा।
आज के टॉप गेनर्स
आज की तेजी वाले शेयरों में Omaxe Ltd सबसे आगे रहा। स्टॉक 20% की अपर सर्किट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा Prism Johnson में करीब 19% की मजबूती दिखी। इंफ्रा और पीएसयू थीम पर खरीदारी का फायदा Ircon International और KIOCL को भी मिला।
आज के टॉप लूजर्स
दूसरी ओर आईटी और फार्मा शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। Coforge करीब 5% टूट गया। फार्मा स्पेस में Sun Pharma Advanced Research Company में कमजोरी रही। डेटा और एनालिटिक्स से जुड़ा Latent View Analytics भी दबाव में रहा। इसके अलावा Rajesh Exports और Schaeffler India भी आज के बड़े लूजर्स में शामिल रहे।
बाजार का ओवरऑल संकेत
कुल मिलाकर बाजार में सेक्टर-रोटेशन साफ नजर आया। सीमेंट और इंफ्रा शेयरों में जहां स्ट्रॉन्ग एक्शन दिखा, वहीं आईटी और फार्मा में कमजोरी रही। साल के आखिरी कारोबारी दिनों में अब निवेशकों की नजर FII फ्लो और नए मैक्रो संकेतों पर टिकी रहेगी।
