बिजनेस

Economic Survey से बाजार में जोश! डे लो से 920 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी ने छुआ 25,437 का लेवल

Share Market Update: शेयर बाजार में इकोनॉमिक सर्वे के बाद बड़ी रिकवरी देखने को मिली है। बेंचमार्क इंडेक्स कारोबार की शुरुआत में 81,707.94 के इंट्रा डे लो लेवल तक गिर गया था। लेकिन, इकोनॉमिक सर्वे के बाद बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली है और डे लो से सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा की रिकवरी के साथ 82,628 अंक डे हाई तक पहुंच गया है।

Bull Market

आखिर में हरा हुआ बाजार

शेयर बाजार में गुरुवार को भारी उठा-पटक देखने को मिली है। कारोबार की शुरुआत में जहां बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार करते दिखे। इस दौरान दोनों इंडेक्स 200 DMA से नीचे भी खिसकते नजर आए। लेकिन, दोपहर बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से जब संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया, तो इकोनॉमी के आंकड़ों ने निवेशकों के सेंटिमेंट को मजबूत किया।

डे लो से हाई तक दमदार रिकवरी

लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 2:03 बजे Nifty 50 86.55 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,429.30 पर कारोबार करता दिखा। दिन में निफ्टी ने 25,345 पर ओपनिंग के बाद 25,159.80 का डे लो देखा, जबकि रिकवरी के दौरान 25,437.30 का इंट्रा डे हाई छुआ। यानी डे लो से निफ्टी में करीब 270 अंकों की तेज वापसी दर्ज की गई।

वहीं Sensex भी शुरुआती दबाव से उबरता दिखा। इंडेक्स ने दिन में 82,368.96 पर ओपनिंग के बाद 81,707.94 का डे लो बनाया, लेकिन दोपहर बाद खरीदारी बढ़ने से 82,628.52 के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया। दोपहर 2:04 बजे सेंसेक्स 263 अंकों की बढ़त के साथ 82,607.68 पर ट्रेड कर रहा था। इस तरह सेंसेक्स ने डे लो से करीब 920.58 अंकों की शानदार रिकवरी दिखाई।

क्यों आई दमदार रिकवरी?

Economic Survey के मजबूत आंकड़ों से लौटा भरोसा

दोपहर बाद संसद में पेश किए गए Economic Survey ने बाजार का मूड पूरी तरह बदल दिया। इकोनॉमी की ग्रोथ ट्रैजेक्टरी, कैपेक्स पर जोर और फिस्कल कंसोलिडेशन को लेकर पॉजिटिव संकेत मिलने से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। सर्वे में FY27 के आउटलुक को लेकर जो संकेत दिए गए, उससे यह संदेश गया कि आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता बनी हुई है। इसी वजह से निचले स्तरों पर आक्रामक खरीदारी देखने को मिली और बाजार ने तेज रिकवरी दिखाई।

एक्सपायरी डे पर शॉर्ट कवरिंग से पलटी बाजी

गुरुवार को मंथली F&O एक्सपायरी होने के चलते शुरुआती सत्र में तेज वोलैटिलिटी दिखी। सुबह की गिरावट में कई शॉर्ट पोजिशन बनी थीं, लेकिन Economic Survey के बाद सेंटीमेंट सुधरते ही शॉर्ट कवरिंग तेज हो गई। इसका सीधा असर इंडेक्स पर पड़ा और Sensex-Nifty ने तेजी से डे लो से ऊपर की ओर मूव किया।

बैंकिंग और चुनिंदा लार्जकैप शेयरों में खरीदारी

रिकवरी के दौरान बैंकिंग और चुनिंदा हैवीवेट शेयरों में खरीदारी ने बाजार को मजबूत सपोर्ट दिया। HDFC Bank, ICICI Bank और Reliance जैसे स्टॉक्स में आई मजबूती से इंडेक्स को स्थिर आधार मिला। इन बड़े शेयरों में खरीदारी आते ही बाजार की गिरावट पर ब्रेक लगा और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों हरे निशान में लौट आए।

आगे की चाल पर नजर

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक निफ्टी 25,200 के ऊपर बना रहता है, तब तक रिकवरी की कोशिशें जारी रह सकती हैं। हालांकि ऊंचे स्तरों पर वोलैटिलिटी बनी रह सकती है और सेक्टर रोटेशन देखने को मिल सकता है। ऐसे में निवेशकों को फिलहाल चयनात्मक और सतर्क रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article