बिजनेस

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 878 अंक टूटा, इंफोसिस सहित आईटी शेयर दे रहे झटका

आज सुबह के कारोबार में शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। आज आईटी सेक्टर में सबसे अधिक कमजोरी है। आईटी सेक्टर के सभी बड़े शेयर लाल निशान में हैं, जिनमें इंफोसिस टॉप गिरावट वाला शेयर है।

Image

आज शेयर बाजार में काफी अधिक बिकवाली हो रही है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में भारी गिरावट
  • आईटी सेक्टरों में हो रही जमकर बिकवाली
  • इंफोसिस में 11 फीसदी से अधिक की गिरावट

Share Market News Today, 17 April 2023 : आज सुबह के कारोबार में शेयर बाजार में भारी गिरावट दिख रही है। आज नये कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है और शुरुआत में ही निवेशकों को काफी नुकसान हो रहा है। आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक कमजोरी दिख रही है, जिनमें इंफोसिस का हाल सबसे बुरा है। वहीं आईटी के बाकी शेयरों ने भी निवेशकों का झटका दिया है, जिनमें टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस और विप्रो शामिल हैं।

कितना गिरा सेंसेक्स

करीब 10 बजे सेंसेक्स लगभग 879 अंकों (1.45 फीसदी) की कमजोरी के साथ 59552 अंकों पर है, जबकि एनएसई का निफ्टी 226 अंकों (1.27 फीसदी) की गिरावट के साथ 17602 के स्तर तक गिर गया है। बता दें कि इंफोसिस के शेयर में 11 फीसदी से अधिक की कमजोरी दिख रही है। दूसरे आईटी शेयरों में से टेक महिंद्रा में 6.60 फीसदी, एचसीएल टेक में 4.84 फीसदी, टीसीएस में 2.87 फीसदी और विप्रो में 2.67 फीसदी की गिरावट है।

गिरावट की ही थी संभावना

आज शेयर बाजार के गिरावट के साथ खुलने की ही उम्मीद थी, क्योंकि वैश्विक इक्विटी बाजारों से बड़े पैमाने पर निगेटिव संकेत मिल रहे थे। आज एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी में भी कमजोरी दिख रही है। इस समय एचडीएफसी 2.16 फीसदी और एचडीएफसी बैंक 2.04 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। एचडीएफसी बैंक के बेहतर नतीजों के बावजूद इसके शेयर में कमजोरी आई है। बैंक ने मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में 19.8 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 12,047.5 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। जबकि इसकी इनकम 21 प्रतिशत बढ़कर 32,083.0 करोड़ रुपये हो गया।

इन शेयरों में तेजी

शेयर बाजार में भारी गिरावट है, पर फिर भी बहुत से शेयर हरे निशान में हैं। जिन शेयरों में तेजी है, उनमें पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, टाइटन और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं। इनके अलावा आईटीसी, एनटीपीसी और कोटक महिंद्रा बैंक भी निवेशकों को फायदा करा रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज भी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में हैं।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article