बिजनेस

निवेशकों की नींद उड़ा गई मार्केट क्रैश, दो दिन में 8.67 लाख करोड़ की चपत

बाजार पूंजीकरण दो दिनों में 8,67,406.75 करोड़ रुपये घटकर 4,51,67,858.16 करोड़ रुपये (5,220 अरब डॉलर) पर आ गया। बीएसई में 2,892 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 1,117 शेयरों में तेजी रही और 145 शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। शेयर बाजार में दो दिनों की तेज गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 8.67 लाख करोड़ रुपये घट गई।

Image

Share Market Crash (Pic Credit: iStock)

Photo : iStock

Share Market Crash: शेयर बाजार में मची भगदड़ ने निवेशकों की नींद उड़ा दी है। दो दिन की जोरदार गिरावट ने ऐसा झटका दिया है कि निवेशकों की जेब से करीब ₹8.67 लाख करोड़ रुपये निकल गए। इतनी बड़ी गिरावट ने न सिर्फ बाजार को हिला दिया, बल्कि आम और बड़े निवेशकों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच दी हैं। हर किसी के मन में अब एक ही सवाल है आगे क्या होगा?

क्या हुआ बाजार में?

शुक्रवार और सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी जैसे बड़े इंडेक्स नीचे लुढ़क गए। इससे बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप (कुल वैल्यू) दो दिन में करीब ₹8.67 लाख करोड़ घट गया। बाजार पूंजीकरण दो दिनों में 8,67,406.75 करोड़ रुपये घटकर 4,51,67,858.16 करोड़ रुपये (5,220 अरब डॉलर) पर आ गया। बीएसई में 2,892 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 1,117 शेयरों में तेजी रही और 145 शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। शेयर बाजार में दो दिनों की तेज गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 8.67 लाख करोड़ रुपये घट गई।

निवेशकों पर असर

इस भारी गिरावट का सीधा असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा है। जिन लोगों ने शेयरों में पैसा लगाया था, उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। निवेशकों के बीच डर और घबराहट का माहौल है।

गिरावट की वजहें

इस गिरावट के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं जैसे ग्लोबल बाजारों में कमजोरी, कुछ कंपनियों के खराब तिमाही नतीजे, और विदेशी निवेशकों की बिकवाली। इसके अलावा, क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी और वैश्विक अनिश्चितता ने भी बाजार को नीचे खींचा है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article