बिजनेस

Share Market Closing: लगातार चौथे दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, Sensex 521 अंक चढ़ा तो Nifty 24430 पर बंद

सबसे ज्यादा खरीदारी HDFC Bank, Mahindra & Mahindra, BEL, RIL और ICICI Bank जैसे शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा Kotak Mahindra Bank, TCS, Bajaj Finserv, Power Grid और HCL Tech जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Image

Share Market Jumps

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 06 जुलाई का दिन शानदार रहा। बाजार में आज लगातार चौथे कारोबारी दिन जमकर खरीदारी देखने को मिली। आज के कारोबार में BSE Sensex में 521.16 अंकों की शानदार तेजी देखी गई और यह 78285.07 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 159.50 अंक उछलकर 24430.35 के स्तर पर बंद हुआ है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव आज 0.36 फीसदी घटकर 71.93 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। इसके अलावा कई बैंकों के मजबूत बिजनेस अपडेट ने भी मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है।

HDFC Bank समेत इन शेयरों में जोरदार तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी HDFC Bank, Mahindra & Mahindra, BEL, RIL और ICICI Bank जैसे शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा Kotak Mahindra Bank, TCS, Bajaj Finserv, Power Grid और HCL Tech जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.45 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.75 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी रियल्टी समेत कई इंडेक्स में हरियाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी रियल्टी में रही और यह 1.90 फीसदी तक उछल गया। निफ्टी ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। निफ्टी मेटल भी करीब 1 फीसदी बढ़ गया। इसके अलावा निफ्टी FMCG, फार्मा, प्राइवेट बैंक और हेल्थकेयर इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं।

बाजार में क्यों आई तेजी?

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। जून तिमाही के कारोबारी अपडेट के बाद प्राइवेट बैंकों के शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिली। इसके चलते HDFC Bank का शेयर आज करीब 3.56 फीसदी तक उछल गया। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव आज 0.36 फीसदी घटकर 71.93 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। इसके अलावा शुक्रवार को विदेशी निवेशकों ने करीब 1,355 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इन सभी वजहों से मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article