Share Bazar News Today, 9 June 2023: शेयर बाजार में आज गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स 11 बजे करीब 90 अंक नीचे है। यह 62,780 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 19 अंक नीचे 18,610 अंक नीचे बना हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 13 में गिरावट और 17 में बढ़त है। टॉप गेनर्स में एक्सिस बैंक अल्ट्राटेक, टाटा मोटर्स और बजाज फाइनेंस है। वहीं लूजर्स में टाटा स्टील, एसबीआई और इंफोसिस शामिल हैं।
वहीं 8 जून को पिछले लगातार 5 कारोबारी सत्रों में बाजार में करेक्शन देखने को मिला। RBI की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा। लेकिन महंगाई अनुमान में उम्मीद से कम कटौती ने बाजार का मूड खराब कर दिया। कल के कारोबार में मेटल को छोड़कर ज्यादा सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 294 अंक गिरकर 62849 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 92 अंक गिरकर 18635 पर बंद हुआ था।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 35.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 32,149.76 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.07 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.83 फीसदी चढ़कर 16,873.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 19,263.85 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.97 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 3,211.00 के स्तर पर दिख रहा है।बीएसई सेंसेक्स पर गुरुवार के टॉप 5 तेजी (Top 5 Gainer) वाले शेयर
NTPC- 2.62 फीसदी
LT -1.09 फीसदी
पावर ग्रिड- 0.98 फीसदी
HDFC - 0.20 फीसदी
रिलायंस -0.09 फीसदी
बीएसई सेंसेक्स पर शुक्रवार के टॉप 5 गिरावट (Top 5 Loser) वाले शेयर
कोटक बैंक - 2.68 फीसदी
सन फार्मा - 2.68 फीसदी
टेक महिंद्रा - 1.99 फीसदी
महिंद्रा एंड महिंद्रा - 1.79 फीसदी
टाटा मोटर्स - 1.46 फीसदी
आज इन स्टॉक्स पर रहेगी नजहआज डिविडेंड वाले स्टॉक अच्छी संख्या में हैं। चौथी तिमाही के परिणाम सीजन के बंद होने के बाद फोकस डिविडेंड की ओर हो गया है। एक दर्जन से अधिक शेयर आज डिविडेंड लाने वाले हैं। डिविडेंड वाले इन शेयरों में वोल्टास, इंडियन होटल्स कंपनी, एचडीएफसी एएमसी, एनएफएल और एशियन पेंट्स शामिल हैं। इनके अलावा, टिप्स फिल्म्स, कार्ट्रेड टेक लिमिटेड, अनमोल इंडिया और बीसीएल इंडस्ट्रीज भी गुरुवार को बल्क डील के बाद फोकस में रहने वाले शेयरों में से एक होंगे।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
