Share Bazar News Today, 12 May 2023: ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे हैं। एशिया में MIXED कामकाज हो रहा है। SGX NIFTY चौथाई परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। उधर अमेरिकी में कल डाओ लगातार चौथे दिन फिसला है। हालांकि US फ्यूचर्स में आज थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। दुनियाभर के बाजार में सपाट कारोबार देखने को मिल रहा है। एशियाई बाजारों में निक्केई मामूली तेजी के साथ 29200 के लेवल पर है, जबकि कोस्पी में आधे फीसदी की कमजोरी है। वहीं अमेरिकी वायदा बाजारों में हल्की तेजी है। इससे पहले गुरुवार को घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन सुस्ती देखने को मिली। सेंसेक्स 35 अंक नीचे 61,904 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 18 अंक नीचे 18,297 पर बंद हुआ था।
एशियाई बाजारों की चाल
एशिया के बाजार में आज मिलाजुला कारोबार दिख रहा है। अप्रैल में अमेरिका का प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स 0.2% चढ़ा है। हालांकि, बाजार के अनुमान से ये आंकड़ा कम रहा है। आज जापान का निक्केई इंडेक्स 0.51% की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स में 0.56% गिरावट रही। हैंग सैंग इंडेक्स में बढ़त के संकेत मिल रहे हैं। यहां आज पहली तिमाही के जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े भी जारी होंगे।
अमेरिकी शेयर बाजार
डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.66 फीसदी गिरकर 33,309.51 पर, एसएंडपी 500 में 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 4,130.62 पर और टेक हैवी नैस्डैक कंपोजिट 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 12,328.51 पर बंद हुआ।
आज आने वाले नतीजे
आज टाटा मोटर्स, सिप्ला, वेदांता, कोलगेट-पामोलिव, डीएलएफ, ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी, ग्रीव्स कॉटन, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, इंद्रप्रस्थ गैस, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, बटरफ्लाई गांधीमाथी अप्लायंसेज, चोलामंडलम फाइनेंशियल होल्डिंग्स, एथोस, इंडियन ओवरसीज बैंक, लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज, मणप्पुरम फाइनेंस, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज, पॉलीकैब इंडिया, श्री रेणुका शुगर्स और सफायर फूड्स इंडिया के 31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
