बिजनेस

Sensex Top-10 Firms: रिलायंस-एयटेल के निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, इन 3 कंपनियों ने कराया नुकसान

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 47,363.65 करोड़ रुपये बढ़कर 19,17,483.71 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल ने 41,254.73 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 11,47,235.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Image

स्टॉक मार्केट (PTI)

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते शानदार तेजी रहा। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,451.37 अंक उछला था। इसका फायदा सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों को मिला। सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2,16,544.29 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल को सबसे अधिक लाभ हुआ।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 47,363.65 करोड़ रुपये बढ़कर 19,17,483.71 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल ने 41,254.73 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 11,47,235.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 40,123.88 करोड़ रुपये बढ़कर 10,26,491.35 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक की 33,185.59 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 15,40,210.78 करोड़ रुपये रही।

टीसीएस, एलआईसी और इन्फोसिस ने दिया झटका

शीर्ष 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ में रहीं। वहीं जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 23,807.01 करोड़ रुपये घटकर 10,71,894.61 करोड़ रुपये और एलआईसी का मूल्यांकन 7,684.87 करोड़ रुपये घटकर 5,60,173.42 करोड़ रुपये रह गया।

इन कंपनियों के निवेशक भी फायदे में

बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 28,903.45 करोड़ रुपये बढ़कर 6,65,899.19 करोड़ रुपये रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 17,774.65 करोड़ रुपये बढ़कर 6,12,009.78 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का पूंजीकरण 7,938.34 करोड़ रुपये बढ़कर 8,20,924.98 करोड़ रुपये हो गया। इस रुख के उलअ इन्फोसिस का मूल्यांकन 30,306.35 करोड़ रुपये घटकर 5,98,773.87 करोड़ रुपये रह गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर कायम

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस और एलआईसी का स्थान रहा।

भाषा अजय अजय

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article