बिजनेस

Sensex Today,Zomato Share: सेंसेक्स में 650 अंकों से ज्यादा की गिरावट, लेकिन Zomato 11 फीसदी चढ़ा, जानें क्यों

Sensex Today,Zomato Share: सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट है।

Image

शेयर बाजार में गिरावट का दौर

Sensex Today,Zomato Share:सेंसेक्स में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार खुलने के बाद एक समय सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा गिर गया । हालांकि बाद में थोड़ी रिकवरी हुई और वह 10.45 बजे सेंसेक्स अभी 657.16 अंक या 0.80% की गिरावट के साथ 81,210.39 पर कारोबार कर रहा है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 81,345.60 का हाई और 80,995.70 का लो लेवल बनाया है। एनएसई निफ्टी 271.40 अंक फिसलकर 24,739.50 अंक पर रहा। शुरुआती कारोबार के दौरान दोनों सूचकांकों में एक प्रतिशत तक की गिरावट आई।

किन शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा के शेयरों को नुकसान हुआ।एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और आईटीसी के शेयरों में बढ़त आई।

एशियाई बाजारों का क्या हाल

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार भी बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,089.28 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का IPO खुला

2 अगस्ता यानी शुक्रवार को ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज खुल गया। निवेशक 6 अगस्त तक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। 9 अगस्त को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इसी के साथ यह पहली लिस्टेड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन जाएगी।

Zomato में तेजी

फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो के शेयर में 11 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। अप्रैल-जून तिमाही में जोमैटो का मुनाफा सालाना आधार पर 126.5 गुना बढ़कर 253 करोड़ रुपए हो गया है। जिसके बाद शेयर में तेजी दिख रही है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2 करोड़ रुपए था।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article