Indian stock market: शेयर बाजार पिछले हफ्ते शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ। अब सोमवार से शुरू हो रहे नए सप्ताह पर निवेशकों की नजर है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि अगले हफ्ते स्टॉक मार्केट की चाल मैक्रोइकोनॉमिक डेवलपमेंट और बदलते ग्लोबल संकेतों से तय हुई। घरेलू स्तर पर रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.56 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गया, जिससे रिस्क सेंटीमेंट पर काफी दबाव पड़ा। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा 25-बेसिस-पॉइंट रेट कट की घोषणा के बाद कुछ राहत मिली, जबकि भारत-अमेरिका व्यापार बातचीत में प्रगति को लेकर उम्मीदों ने आगे की गिरावट को रोकने में मदद की। आइए जानते हैं कि अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल और कौन से फैक्टर्स बाजार पर डालेंगे असर।
स्टॉक मार्केट पर ये फैक्टर्स डालेंगे असर
अगले स्पताह भारत की थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) मुद्रास्फीति और व्यापार संतुलन के आंकड़े जारी किए जाएंगे। एचएसबीसी कंपोजिट, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज पीएमआई के फ्लैश रीडिंग पर भी साल के अंत में आर्थिक गति के शुरुआती संकेतों के लिए बारीकी से नजर रखी जाएगी। भारत-अमेरिका व्यापार चर्चाओं से संबंधित विकास भी फोकस में रहेगा। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली और अमेरिका—भारत ट्रेड डील में डेवलपमेंट भारतीय बाजार पर असर डालेंगे।
मिड कैप और स्मॉल कैप में खरीदारी
रेलिगेयर ब्रोकिंग के SVP, रिसर्च, अजीत मिश्रा ने कहा कि फेड के रेट कट के ऐलान से ग्लोबल सेंटीमेंट में आए पॉजिटिव मोमेंटम से मार्केट को सपोर्ट मिला। घरेलू फ्लो भी हेल्दी रहा, जिसमें स्टेबल मैक्रो इंडिकेटर्स और बेहतर लिक्विडिटी कंडीशंस के सपोर्ट से रिटेल और म्यूचुअल फंड की लगातार खरीदारी जारी रही। मार्केट में, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में दूसरे दिन भी तेजी देखने को मिली, क्योंकि निफ्टी मिडकैप 100 1.18 प्रतिशत चढ़ा और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.95 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
वोलैटिलिटी इंडेक्स, इंडिया VIX, शुक्रवार को घटकर 10.11 पर आ गया, जो बुलिश सेंटिमेंट के लिए सपोर्टिव लेवल है।
