बिजनेस

Sensex 715 अंक उछला, निफ्टी भी 24,800 के पार निकला, 8 दिन की गिरावट के बाद क्यों लौटी तेजी?

भारतीय शेयर बाजार आज तेजी बैंकिंग शेयरों में उछाल के कारण आया। HDFC बैंक, ICICI बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक सेंसेक्स और निफ्टी 50 में बढ़ाने के पीछे रहे। निफ्टी बैंक इंडेक्स RBI के ब्याज दरों में बलाव नहीं करने के फैसले के बाद एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया।

Image

सेंसेक्स

शेयर बाजार में 8 दिनों से जारी गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। बीएसई सेंसेक्स 715.69 अंक उछलकर 80,983.31 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी में 225.20 अंकों की तेजी रही। निफ्टी50 24,836 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल टाटा मोटर्स में सबसे अधिक तेजी रही। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज अपनी मौद्रिक पॉलिसी का ऐलान किया। हालांकि, इसमें रेपा रेट में कटौती नहीं की गई। इसके बावजूद बाजार में शानदार तेजी लौटी। आइए जानते हैं कि क्यों बाजार में गिरावट पर लगा ब्रेक और लौटी तेजी?

बाजार में जबरदस्त तेजी के 5 कारण

1. RBI की नीति का असर: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति बैठक में किए गए ऐलान का निवेशकों ने स्वागत किया। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि अगस्त की पॉलिसी के बाद से ग्रोथ-इनफ्लेशन डायनामिक्स बदले हैं और GST का सरलीकरण महंगाई पर कूलिंग असर डालेगा। खाद्य कीमतों में तेज गिरावट से कुल मिलाकर महंगाई का परिदृश्य और नरम हुआ है। वहीं जीडीपी का अनुमान बढ़ा दिया।

2. बैंकिंग शेयरों में उछाल: HDFC बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, ICICI बैंक और एक्सिस बैंक में जोरदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़ा। RBI ने शेयरों के बदले मिलने वाले लोन की सीमा ₹20 लाख से बढ़ाकर ₹1 करोड़ कर दी और IPO फाइनेंसिंग लिमिट को भी ₹25 लाख तक बढ़ा दिया। ये 5 बड़े कदम बैंकिंग सेक्टर के लिए बड़ी राहत माने जा रहे हैं और क्रेडिट फ्लो बढ़ाने में मदद करेंगे।

3. ओवरसोल्ड कंडीशन: पिछले 8 लगातार कारोबारी दिनों से बाज़ार में गिरावट देखी जा रही थी। इस दौरान निफ्टी 800 अंक और सेंसेक्स 2,300 अंक टूट गया था। यानी बाजार ओवरसोल्ड जाने में था। आज यह तेजी इसी कारण लौटी है।

4. कच्चे तेल पर दबाव: कच्चे तेल की कीमतें दबाव में रहीं। ब्रेंट क्रूड 1.3% गिरकर 67.10 डॉलर प्रति बैरल और WTI 1.5% गिरकर 62.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

5. ग्लोबल मार्केट्स से सकारात्मक संकेत: अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ। निवेशकों ने अमेरिकी शटडाउन की चिंताओं को नजरअंदाज किया।

इन स्टॉक्स में रही तेजी

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से सन फार्मा, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,327.09 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,761.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article