बिजनेस

सप्ताह भर में सेंसेक्स 609 अंक टूटा, सेंसेक्स की 6 दिग्गज कंपनियों को 78000 करोड़ का घाटा, जानें Reliance का हाल

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में भारी गिरावट दर्ज हुई है। अकेले रिलायंस इंडस्ट्रीज को 40,000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ। वहीं एयरटेल, बजाज फाइनेंस और ITC फायदे में रहीं।

Image

टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैपिटल।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू में ₹40,800 करोड़ की सबसे बड़ी गिरावट
  • भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस की वैल्यू में बढ़त दर्ज
  • सेंसेक्स इस सप्ताह 609 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में कमजोरी के चलते सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण सामूहिक रूप से 78,166.08 करोड़ रुपये घट गया। इस गिरावट में सबसे बड़ा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 609.51 अंक या 0.74% गिरा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 166.65 अंक या 0.66% नीचे आया।

किन कंपनियों की वैल्यू घटी?

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज: मार्केट कैप में 40,800.4 करोड़ रुपये की गिरावट, अब कुल वैल्यू 19.30 लाख करोड़ रुपये।
  • टीसीएस (TCS): वैल्यू में 17,710.54 करोड़ रुपये की कमी, नई मार्केट कैप 12.71 लाख करोड़ रुपये।
  • इन्फोसिस: मार्केट वैल्यू में 10,488.58 करोड़ रुपये की गिरावट।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर: 5,462.8 करोड़ रुपये की कमी।
  • आईसीआईसीआई बैंक: 2,454.31 करोड़ रुपये की गिरावट।
  • एसबीआई (SBI): 1,249.45 करोड़ रुपये की गिरावट।

जिन कंपनियों की मार्केट वैल्यू बढ़ी

  • भारती एयरटेल: 10,121.24 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ कुल मूल्यांकन 10.44 लाख करोड़ रुपये।
  • बजाज फाइनेंस: 4,548.87 करोड़ रुपये की वृद्धि।
  • आईटीसी: 875.99 करोड़ रुपये की बढ़त।
  • एचडीएफसी बैंक: 399.93 करोड़ रुपये की हल्की बढ़त, कुल मार्केट कैप 14.80 लाख करोड़ रुपये।

टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग (मार्केट कैप के अनुसार):

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
  2. एचडीएफसी बैंक
  3. टीसीएस
  4. भारती एयरटेल
  5. आईसीआईसीआई बैंक
  6. भारतीय स्टेट बैंक
  7. इन्फोसिस
  8. बजाज फाइनेंस
  9. हिंदुस्तान यूनिलीवर
  10. आईटीसी
Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article