SEBI New Rules: मर्जर एवं अधिग्रहण डील्स (
ये भी पढ़ें -
ये होगा नया नियम
नए नियम के अनुसार, लिस्टेड कंपनी को मार्केट में अफवाहों की पुष्टि तब करनी होगी जब उसके शेयर प्राइस में कोई बड़ा परिवर्तन आए। इस मामले में सेबी सर्कुलर में कहा गया है कि अप्रभावित मूल्य (Unaffected Price) उन लेन-देन के लिए माना जाएगा जिन पर सेबी या स्टॉक एक्सचेंज द्वारा प्राइसिंग नियम लागू होते हैं, बशर्ते कि ऐसे लेन-देन से संबंधित अफवाह की पुष्टि महत्वपूर्ण प्राइस चेंज के ट्रिगर होने के 24 घंटे के भीतर हो गई हो।
क्या होती है अप्रभावित कीमत
इस बीच, सेबी ने बाजार में अटकलों की पुष्टि होने पर लेनदेन के लिए अप्रभावित मूल्य पर विचार करने के लिए एक रूपरेखा जारी की है। आम तौर पर बाजार में कोई अटकल न होने की स्थिति में किसी कंपनी के शेयर प्राइस को अप्रभावित कीमत कहा जाता है।
मर्जर-अधिग्रहण सौदों के दौरान शेयर कीमतों में उतार-चढ़ाव ट्रांजेक्शन की ऑवरऑल कीमत को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सेबी ने शेयर की एक अप्रभावित कीमत पर विचार करने का प्रस्ताव दिया है।
