बिजनेस

Cochin Shipyard: कोचिन शिपयार्ड का शेयर करा सकता है मुनाफा, जानिए कितना है टार्गेट

Cochin Shipyard Share Price Target: एक मार्केट एक्सपर्ट ने कोचिन शिपयार्ड के शेयर पर अपनी राय देते हुए कहा कि जिनके पास पहले से इसके शेयर हैं, वे अपने पास शेयर बरकरार रखें। उन्होंने इस शेयर के लिए 1715 रु का टारगेट दिया।

Image

कोचीन शिपयार्ड शेयर प्राइस टार्गेट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • कोचिन शिपयार्ड का शेयर दे सकता है अच्छा रिटर्न
  • 1715 रु का है टार्गेट
  • 1500 रु का है स्टॉप लॉस

Cochin Shipyard Share Price Target: कोचिन शिपयार्ड के शेयर में बुधवार को कमजोरी दिख रही है। बीएसई पर करीब सवा 3 बजे कोचिन शिपयार्ड का शेयर 11.65 रु या 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 1625.05 रु के भाव पर है। कोचिन शिपयार्ड का शेयर 1636.70 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह मजबूती के साथ 1653.85 रु पर खुला था। आज कोचिन शिपयार्ड के शेयर में कमजोरी है, मगर आगे ये फायदा करा सकता है। मार्केट एक्सपर्ट ने कोचिन शिपयार्ड के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें -

कितना है कोचिन शिपयार्ड का टार्गेट

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में एक मार्केट एक्सपर्ट ने कोचिन शिपयार्ड के शेयर पर अपनी राय देते हुए कहा कि जिनके पास पहले से इसके शेयर हैं, वे अपने पास शेयर बरकरार रखें। उन्होंने इस शेयर के लिए 1715 रु का टारगेट दिया।

क्या है स्टॉप लॉस और नए खरीदारों के लिए सलाह

मार्केट एक्सपर्ट ने कोचिन शिपयार्ड के शेयर के लिए 1500 रु का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है। यानी अगर ये शेयर इस भाव तक गिरता है तो शेयर में घाटा लेकर निकल जाएं। वहीं उन्होंने जिन लोगों के पास इसके शेयर हैं, उन्हें केवल होल्ड करने की सलाह दी है। नए खरीदारों को उन्होंने शेयर खरीदने से मना किया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article