बिजनेस

SBI vs BOI: 3 लाख की FD पर कौन-सा बैंक देगा ज्यादा रिटर्न? 3 साल के निवेश का समझें पूरा हिसाब

अगर आप एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपको अलग-अलग बैंकों के लेटेस्ट एफडी रेट्स जरूर चेक करने चाहिए। एसबीआई और बीओआई दोनों ही सरकारी बैंक हैं लेकिन दोनों ही बैंकों के एफडी रेट्स अलग- अलग हैं।

Image

3 साल की एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न (AI Generated Image)

अगर आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो निवेश से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना बेहद जरूरी है। कई बार एक ही अवधि की एफडी पर अलग-अलग बैंक अलग ब्याज दरें ऑफर करते हैं, जिसका सीधा असर आपके मैच्योरिटी अमाउंट पर पड़ता है।

SBI VS BOI 3 साल की एफडी

देश के दो प्रमुख सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बैंक ऑफ इंडिया (BOI) भी अपने ग्राहकों को अलग-अलग एफडी ब्याज दरें दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप 3 साल की एफडी करवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो दोनों बैंकों के रिटर्न की तुलना जरूर करनी चाहिए।

एसबीआई अपने ग्राहकों को 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों के लिए 6.30 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन के लिए 6.80 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। दूसरी ओर, बैंक ऑफ इंडिया (BOI) सामान्य ग्राहकों को 6.70 प्रतिशत, सीनियर सिटिजन को 7.45 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटिजन को 7.60 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। यानी समान अवधि में BOI की ब्याज दरें SBI की तुलना में अधिक हैं।

अगर ब्याज दर अधिक होगी तो निवेशक को मैच्योरिटी पर मिलने वाला रिटर्न भी ज्यादा होगा। यही वजह है कि एफडी में निवेश करने से पहले केवल बैंक का नाम नहीं, बल्कि उसकी मौजूदा ब्याज दरों पर भी ध्यान देना चाहिए।

3 लाख की जमा पर रिटर्न

मान लीजिए कोई निवेशक 3 लाख रुपये की एफडी 3 साल के लिए करवाना चाह रहा है। अगर यह निवेश SBI में किया जाता है तो सामान्य ग्राहक को मैच्योरिटी पर 3,61,879 रुपये मिलेंगे। वहीं, सीनियर सिटिजन को 3,67,259 रुपये प्राप्त होंगे।

अब अगर यही 3 लाख रुपये बैंक ऑफ इंडिया की 3 साल की एफडी में निवेश किए जाएं, तो सामान्य ग्राहक को मैच्योरिटी पर 3,66,177 रुपये मिलेंगे। यानी SBI की तुलना में सामान्य नागरिकों को करीब 4200 रुपये अधिक रिटर्न मिलेगा। वहीं सीनियर सिटिजन को 3,74,363 रुपये मिलेंगे, जो SBI के मुकाबले लगभग 7000 रुपये अधिक हैं।

BOI अपने सुपर सीनियर सिटिजन ग्राहकों को भी विशेष लाभ दे रहा है। 3 लाख रुपये की एफडी पर उन्हें 3 साल बाद 3,76,020 रुपये मिलेंगे, जो इस तुलना में सबसे अधिक मैच्योरिटी राशि है।

बैंकग्राहक श्रेणीब्याज दरमैच्योरिटी अमाउंट (3 लाख की FD, 3 साल)
SBIसामान्य नागरिक6.30%₹3,61,879
SBIसीनियर सिटिजन6.80%₹3,67,259
Bank of India (BOI)सामान्य नागरिक6.70%₹3,66,177
Bank of India (BOI)सीनियर सिटिजन7.45%₹3,74,363
Bank of India (BOI)सुपर सीनियर सिटिजन7.60%₹3,76,020

हालांकि, एफडी चुनते समय केवल ब्याज दर ही नहीं, बल्कि बैंक की विश्वसनीयता, समय से पहले एफडी तोड़ने के नियम, समय से पहले निकासी पर लगने वाली पेनल्टी और अन्य सुविधाओं पर भी ध्यान देना चाहिए।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article