बिजनेस

SBI या HDFC किसका होम लोन सस्ता? 50 लाख के लोन पर कितनी है किसकी EMI

रेपो रेट घटने के बाद होम लोन सस्ते हुए हैं। ऐसे में SBI और HDFC बैंक के बीच तुलना की जाए तो EMI और कुल ब्याज के मामले में SBI का होम लोन ज्यादा किफायती है। 50 लाख रुपये के 20 साल के लोन पर SBI में EMI कम और कुल भुगतान भी HDFC से कम पड़ेगा।

Image

home loan

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट घटाए जाने के बाद बैंकों ने होम लोन की ब्याज दरों में कमी की है। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। हालांकि, देश के दो बड़े बैंक एसबीआई (SBI) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के बीच तुलना करना जरूरी है ताकि यह पता चल सके कि किस बैंक का होम लोन सस्ता पड़ेगा।

यहां यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन आपको तभी मिलेगा जब आपका क्रेडिट स्कोर (CIBIL Score) अच्छा होगा। यह स्कोर 300 से 900 के बीच होता है और 800 या उससे अधिक स्कोर वाले ग्राहकों को बैंकों से सस्ते लोन मिलने की संभावना ज्यादा होती है।

SBI होम लोन

अगर आप एसबीआई से 50 लाख रुपये का होम लोन 20 साल की अवधि के लिए लेते हैं तो यह फिलहाल 7.50% ब्याज दर पर उपलब्ध है। इस दर पर आपकी मासिक किस्त (EMI) करीब ₹₹ 39684 होगी। पूरे 20 साल में आपको केवल ब्याज के रूप में ₹4,624,175 लाख से ज्यादा चुकाने होंगे। यानी अंत तक आपकी कुल देनदारी लगभग ₹9,524,175 हो जाएगी। हालांकि, लोन प्रोसेसिंग के समय बैंक अतिरिक्त चार्ज भी ले सकता है।

HDFC होम लोन

दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक का होम लोन 7.90% ब्याज दर से शुरू होता है। इसी आधार पर अगर आप 50 लाख रुपये का लोन 20 साल के लिए लेते हैं तो आपकी मासिक EMI करीब ₹41,636 बनेगी। इस लोन पर कुल ब्याज की राशि लगभग ₹49,77,685 लाख होगी। यानी 20 साल बाद आपको बैंक को कुल मिलाकर लगभग ₹99,92,755 चुकाने होंगे।

दोनों बैंकों की तुलना करने पर साफ है कि एसबीआई का होम लोन ज्यादा सस्ता है। कम ब्याज दर की वजह से आपकी EMI भी कम होगी और लंबे समय में कुल भुगतान भी एचडीएफसी बैंक के मुकाबले कम पड़ेगा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article