अगर आपका भी अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है, दरअसल देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 15 अगस्त 2025 से अपने ग्राहकों को एक खास तोहफा दिया है। बैंक ने चुनिंदा अवधि के लिए Marginal Cost of Funds-Based Lending Rate (MCLR) में 5 बेसिस प्वाइंट यानी 0.05% तक की कटौती की है। यह कदम खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है, जिनके लोन MCLR से जुड़े हुए हैं।
हाल ही में RBI ने अगस्त 2025 की मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट 6.5% पर बरकरार रखा था, लेकिन SBI ने इस दौरान अपने ग्राहकों को ब्याज दर में कमी का फायदा देने का फैसला किया। हालांकि, यह कटौती सभी अवधियों पर समान नहीं है, बल्कि अलग-अलग टेन्योर के लिए दरें अलग-अलग हैं।
पहले ही बदल चुकी हैं होम लोन दरें
1 अगस्त 2025 से SBI ने होम लोन की दरों में भी संशोधन किया था। रेगुलर होम लोन 7.50% से 8.70%, SBI Maxgain OD लोन 7.75% से 8.95%, टॉप-अप होम लोन 8.25% से 10.75%। इसके अलावा EBLR और RLLR दरें (जून 2025 से लागू) हैं, EBLR 8.15% + CRP + BSP और RLLR 7.75% + CRP।
प्रोसेसिंग फीस
रेगुलर होम लोन पर 0.35% (न्यूनतम ₹2000 + GST, अधिकतम ₹10,000 + GST) प्रोसेसिंग फीस लगती है। SBI की यह MCLR कटौती से EMI में हल्की कमी आएगी, जिससे मासिक खर्च का बोझ थोड़ा घटेगा। यह समय होम लोन लेने वालों के लिए भी अनुकूल हो सकता है, क्योंकि फिलहाल ब्याज दरें स्थिर बनी हुई हैं।
