बिजनेस

Share Price Target: आपके पोर्टफोलियो के ये तीन शेयर कराएंगे कमाई! जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 12, 2024, 05:11 PM IST

Share Price Target: दिग्गज मार्केट गुरु संजीव भसीन ने तीन शेयरों के लिए प्राइस टारगेट भी दिए हैं। उन्होंने कमाई वाले शेयरों पर दांव लगाने की स्ट्रेटेजी और Stop-Loss भी बताया। सं

Image

संजीव भसीन टॉप पिक्स।

Photo : Twitter

Sanjiv Bhasin Top Picks; Share Price Target: दिग्गज मार्केट गुरु संजीव भसीन (Sanjiv Bhasin) ने ET Now Swadesh के खास शो में अपने फेवरेट स्टॉक बताए। मार्केट गुरु का कहना है कि निवेशक अच्छे रिटर्न के लिए इन शेयरों पर दांव लगा सकते हैं। उन्होंने इन शेयरों के लिए प्राइस टारगेट भी दिए हैं। उन्होंने कमाई वाले शेयरों पर दांव लगाने की स्ट्रेटेजी और Stop-Loss भी बताया। सं

Top Stocks Picks: NMDC Share Price Target

तीन शेयर में से उन्होंने सबसे पहले NMDC को बताया जो मिनरल्स का सबसे बड़ा प्लेयर है। आयरन ओर की डिमांड भी बहुत अच्छी है। NMDC बहुत अच्छा चला है, जहां से हमने उसको पकड़ा था, लेकिन अभी भी मुझे लगता है NMTC के रिजल्ट्स बेहद शानदार होने वाले हैं। ऐसे में आप इसे 209-210 रुपये के प्राइस पर खरीद सकते है। वहीं इसका Stop Loss की बात करें तो यह 203 रुपये है। वहीं टारगेट 230 रुपये का होगा। उन्होंने कहा कि इस चांस को मिस नहीं कर चाहिए।

Top Stocks Picks: State Bank Share Price Targe

संजीव भसीन ने दूसरा शेयर State Bank का बताया है। उनका कहना है कि एक हफ्ते से State Bank ने कोई चाल नहीं पकड़ी, जबकि इसके पास 52 लाख करोड़ की बैलेंस शीट है। 7.5 लाख करोड़ के हाउसिंग लोन हैं। उन्होंने कहा कि ये शेयर पोर्टफोलियो में जरूर होना चाहिए। State Bank में बजट तक 750 का टारगेट है लेकिन आप 660 के लिए खेलिए और 606 रुपए का Stop Loss रखिए।

Top Stocks Picks: ABSLAMC Share Price Target

उन्होंने तीसरे शेयर के रूप में ABSLAMC के शेयर यानी Aditya Birla sun life asset management company के शेयर को खरीदारी की राया दी है। ये देश की तीसरी सबसे बड़ी AMC है। अभी इसका शेयर प्राइस 500 के आसापासहै। उन्होंने इसे 770 रुपए से पहले बेचने से मना किया है। उन्होंने इस साल ही इसका प्राइस 700 रुपए आएगा बताया है। फिलहाल उन्होंने टारगेट है 600 और स्टॉप लॉस 456 बताया है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article