देश

Ghaziabad Crime: मोहन नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत, हिरासत में आरोपी

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के मोहन नगर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता आयुष वाल्मीकि की गोली लगने से मौत हो गई। मामले में राहुल साहनी और अन्य लोगों पर गोली चलाने का आरोप है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Image

गाजियाबाद में जमीनी विवाद में खूनी खेल, हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता आयुष वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या।

Photo : iStock

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के मोहन नगर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गोलियां चलने लगीं। गोली लगने से आयुष वाल्मीकि नाम के युवक की मौत हो गई। आयुष को हिंदू रक्षा दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जमीनी विवाद में बढ़ा विवाद, फिर चली गोलियां

मिली जानकारी के मुताबिक, मोहन नगर इलाके में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान गोली लगने से आयुष वाल्मीकि गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौत हो गई।

घटना में राहुल साहनी और कुछ अन्य लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगा है। हालांकि, मामले में आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और घटना की पूरी वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था और फायरिंग में कौन-कौन शामिल था।

साहिबाबाद के एसीपी अमिय सक्सेना ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी सूर्या का भी बयान लिया गया है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article