बिजनेस

RVNL Share: 6 महीने में 124% रिटर्न, और प्रॉफिट कराने की उम्मीद, जानें ब्रोकरेज फर्म ने RVNL का कितना रखा टार्गेट

RVNL Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि शेयर में 250 रुपये के स्तर से काफी तेजी देखी गई है। निकट भविष्य में आरवीएनएल के शेयर के लिए लगभग 338 रुपये का सपोर्ट लेवल है। शेयर में मजबूती का भी संकेत है। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार ये 370 रुपये के बाद 395 रुपये तक जा सकता है।

Image

6 महीने में दिया 124% रिटर्न

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रोकरेज फर्म ने दी आरवीएनएल में निवेश की सलाह
  • 395 रु का दिया टार्गेट
  • मंगलवार को आई शेयर में गिरावट

RVNL Share Price Target: मंगलवार को रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर में कमजोरी दिख रही है। बीएसई पर 376.75 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 380 रु पर खुलने के बाद करीब डेढ़ बजे आरवीएनएल का शेयर 4.80 रु या 1.27 फीसदी की कमजोरी के साथ 371.95 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये 365.95 रु तक गिरा है। बता दें कि बीते 6 महीनों में आरवीएनएल का शेयर 124 फीसदी ऊपर चढ़ा है। इसके और ऊपर जाने की उम्मीद है। एक ब्रोकरेज फर्म ने आरवीएनएल के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें -

395 रु का है टार्गेट

ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि शेयर में 250 रुपये के स्तर से काफी तेजी देखी गई है। निकट भविष्य में आरवीएनएल के शेयर के लिए लगभग 338 रुपये का सपोर्ट लेवल है। शेयर में मजबूती का भी संकेत है। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार ये 370 रुपये के बाद 395 रुपये तक जा सकता है।

मिला है नया ऑर्डर

आरवीएनएल को हाल ही में एक नया कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है। कंपनी को ये कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (नागपुर मेट्रो) के एक प्रोजेक्ट के लिए मिला है। ये कॉन्ट्रैक्ट 187.34 करोड़ रुपये का है, जिसे 30 महीनों में पूरा किया जाना है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article