बिजनेस

LIC भी बेचेगी हेल्थ इंश्योरेंस, छोटी कंपनियों को खरीदने का है प्लान, जानिए क्या है तैयारी

LIC To Sell Health Insurance Soon: फरवरी 2024 में एक संसदीय पैनल ने बीमा कंपनियों के लिए लागत और अनुपालन के बोझ को कम करने के लिए कंपोजिट इंश्योरेंस लाइसेंस शुरू करने का सुझाव दिया था। फिलहाल जीवन बीमा कंपनियाँ हेल्थ इंश्योरेंस के तहत केवल लॉन्ग टर्म बेनेफिट कवर ही दे सकती हैं।

Image

एलआईसी जल्द ही स्वास्थ्य बीमा बेचेगी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एलआईसी भी बेचेगी हेल्थ इंश्योरेंस
  • छोटी कंपनियों को खरीदने पर हो रहा विचार
  • सरकार दे सकती है कंपोजिट लाइसेंस

LIC To Sell Health Insurance Soon: देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) भी अब स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) बेचेगी। कंपनी इस सेगमेंट में एंट्री करने पर विचार कर रही है और अधिग्रहण (इस सेगमेंट से जुड़ी कुछ कंपनियों की खरीदारी) के अवसरों की तलाश कर रही है। यह कदम इस सेगमेंट में कंपोजिट बीमा कंपनियों को अनुमति देने के प्रस्ताव के बीच उठाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि नई सरकार कंजोपिट लाइसेंस की अनुमति दे सकती है। एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने कहा है कि हालांकि हमारे पास जनरल इंश्योरेंस में विशेषज्ञता की कमी है, लेकिन हम हेल्थ इंश्योरेंस में रुचि रखते हैं और इनऑर्गेनिक डेवलपमेंट के अवसरों पर भी विचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें -

फरवरी में रखा गया था सुझाव

फरवरी 2024 में एक संसदीय पैनल ने बीमा कंपनियों के लिए लागत और अनुपालन के बोझ को कम करने के लिए कंपोजिट इंश्योरेंस लाइसेंस शुरू करने का सुझाव दिया था। फिलहाल जीवन बीमा कंपनियाँ हेल्थ इंश्योरेंस के तहत केवल लॉन्ग टर्म बेनेफिट कवर ही दे सकती हैं।

जीवन बीमा कंपनियों को अस्पताल में भर्ती होने और मुआवजा (Indemnity) कवर प्रोवाइड करने के लिए, बीमा अधिनियम में संशोधन की आवश्यकता होगी।

कितने बीमा किए गए जारी

बीमा के लिहाज से भारत एक बहुत ही कम विकसित बाजार है। 2022-23 के अंत में, 2.3 करोड़ से कम स्वास्थ्य बीमा कवर जारी किए गए, जिसमें 55 करोड़ लोगों को कवर किया गया। इसमें से लगभग 30 करोड़ सरकार द्वारा प्रायोजित बिजनेस थे, जबकि लगभग 20 करोड़ लोग ग्रुप बीमा के जरिए बीमित हैं।

और लोगों को मिले इंश्योरेंस

सरकार और रेगुलेटर चाहते हैं कि अधिक हेल्थ कवर जारी किए जाएं और इस सेक्टर में एलआईसी के प्रवेश से इसे बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इरडा के आंकड़ों से पता चला है कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान, जीवन बीमा कंपनियों ने लगभग 3 लाख लोगों को कवर करते हुए 2.9 लाख नई पॉलिसी जारी कीं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article