बिजनेस

ये अरबपति कहलाता है मीडिया मुगल, 91 साल की उम्र में लिया चौथा तलाक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 06:21 PM IST

Rupert Murdoch Birthday: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, मर्डोक के पास इस समय 8 अरब डॉलर की दौलत है। और वह दुनिया के 275 वें सबसे अमीर व्यक्ति है। बीते साल 2022 में उनका तलाक पूरी दुनिया में सुर्खियों में रहा था। उसे सबसे महंगे तलाक में से एक माना जाता है।

Image

रुपर्ट मर्डोक का ऑस्ट्रेलिया में जन्म हुआ ।

Rupert Murdoch Birthday: मीडिया मुगल के नाम से मशहूर रुपर्ट मर्डोक 92 साल के हो गए हैं। 22 साल की उम्र से अखबार की जिम्मेदारी संभालने वाले रुपर्ट मर्डोक को उनकी मीडिया समझ और नए प्रयोग के लिए जाना जाता है। मर्डोक का जन्म साल 11 मार्च 1931 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ। लेकिन इस समय वह अमेरिकी नागरिक है। उन्होंने भारत से लेकर यूरोप, अमेरिका सब जगह माडिया कारोबार को आगे बढ़ाया है। और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, मर्डोक के पास इस समय 8 अरब डॉलर की दौलत है। और वह दुनिया के 275 वें सबसे अमीर व्यक्ति है। बीते साल 2022 में उनका तलाक पूरी दुनिया में सुर्खियों में रहा था। उसे सबसे महंगे तलाक में से एक माना जाता है।

22 साल के उम्र में बने कारोबारी

मर्डोक ग्लोबल मीडिया कंपनी न्यूज कॉरपोरेशन के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं। न्यूज कॉरपोरेशन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीडिया कंपनी है। न्यूज कॉरपोरेशन के पास द वॉल स्ट्रीट जर्नल और हार्परकॉलिंस जैसी बड़ी कंपनियां हैं। इसके अलावा Fox News के भी कर्ता-धर्ता हैं।1952 में पिता की मृत्यु के बाद मर्डोक को ऑस्ट्रेलिया न्यूज लिमिटेड की जिम्मेदारी मिली। जिसकी कमान संभालने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शुरूआती दशक में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की कई मीडिया कंपनियों को खरीदा। इसके बाद उन्होंने यू.के और 1974 में अमेरिका में अपने कारोबार का विस्तार किया। साल 2000 तक मर्डोक 50 देशों में 800 कंपनियों के मालिक बन चुके थे।

मर्डोक ने चार शादी की

बीते अगस्त में मर्डोक का तलाक भी काफी चर्चा में रहा था। साल 2016 में इन्होंने मॉडल जेरी हॉल से शादी की थी। वह उनकी चौथी पत्नी थी। मर्डोक की पहली शादी पैट्रिसिया बुक से 1956 में हुई थी। जबकि दूसरी शादी 1967 में अन्ना मारिया टोर्व से हुई। उनकी यही शादी सबसे लम्बी यानी 22 साल तक चली। लेकिन 1999 में तलाक के बाद तीसरी शादी वेंडी देंग से की और वह 2013 तक चली इसके बाद 2016 में इन्होंने मॉडल जेरी हॉल से शादी की थी। इन शादियों से मर्डोक के 10 बच्चे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article