बिजनेस

REIT और InvIT के जरिए अप्रैल-सितंबर में जुटाए गए 18,658 करोड़ रुपये, आगे भी बरकरार रहेगा निवेश !

Investment in REIT & InvIT: 2023-24 की अप्रैल से सितंबर की अवधि में इन उभरते निवेश ऑप्शनों के माध्यम से लगभग 18,658 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। इसमें InvITs के जरिए 12,753 करोड़ रुपये जुटाए गए थे, जबकि REITs के जरिए 5,905 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

Image

REIT और InvIT में निवेश

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • REIT और InvIT के जरिए जुटाए गए 18,658 करोड़
  • अप्रैल-सितंबर में आए 18,658 करोड़
  • आगे भी बरकरार रह सकता है निवेश

Investment in REIT & InvIT: लिस्टेड आरईआईटी या रीट (REIT) और इनविट (InvIT) के जरिए चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में 18,658 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश की मजबूत मांग, आकर्षक रिटर्न और अनुकूल सरकारी नीतियों से इन निवेश माध्यमों को बढ़ावा मिला।

मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के मुताबिक, 2022-23 में लिस्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) के माध्यम से 2,596 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। इस दौरान लिस्टेड रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (आरईआईटी) के जरिये जुटाई गई राशि जीरो थी।

सरकारों का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर

जानकारों का मानना है कि आरईआईटी और इनविट में देखा गया यह रुझान साल की दूसरी छमाही में भी जारी रहेगा। क्लाइंट एसोसिएट्स के सह-संस्थापक हिमांशु कोहली ने कहा कि फ्रेश सेविंग्स वैसे ही जारी रहेगी जैसे पिछले छह महीनों में हुई है, और निवेश इनविट की ओर जारी रहेगा क्योंकि केंद्र सरकार और राज्य सरकारें इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर अधिक फोकस कर रही हैं।

आगे भी बरकरार रहेगा निवेश

कोहली ने कहा कि आरईआईटी और इनविट में जो रुझान देखा गया है, वह साल की दूसरी छमाही में भी जारी रहेगा। आंकड़ों से पता चला है कि 2023-24 की अप्रैल से सितंबर की अवधि में इन उभरते निवेश ऑप्शनों के माध्यम से लगभग 18,658 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। इसमें InvITs के जरिए 12,753 करोड़ रुपये जुटाए गए थे, जबकि REITs के जरिए 5,905 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

क्या हैं आरईआईटी और इनविट

आरईआईटी और इनविट भारतीय बाजार में नए कंसेप्ट हैं, लेकिन अपने आकर्षक रिटर्न और कैपिटल एप्रिसिएशन के लिए वैश्विक बाजारों में लोकप्रिय विकल्प रहे हैं। आरईआईटी कमर्शियल रियल एस्टेट एसेट्स के एक पोर्टफोलियो से बना है, जिनमें से अधिकांश पहले से पट्टे पर दी गई हों, जबकि इनविट में हाईवे आदि जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट्स का एक पोर्टफोलियो शामिल है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article