बिजनेस

पुराने तरीके से केजी बेसिन की गैस बेचेगी रिलायंस, ब्रिटिश पार्टनर के साथ मिलकर लिया फैसला

Reliance-BP & KG Basin Gas: ऑयल इंडेक्सेशन के तहत गैस की कीमत कच्चे तेल के दाम से जुड़ी होती है। रिलायंस और बीपी ने एक टेंडर में 1 दिसंबर2023 से बंगाल की खाड़ी में मौजूद केजी-डी6 ब्लॉक से प्रतिदिन 40 लाख स्टैंडर्ड घन मीटर गैस के लिए खरीदारों से बोलियां मांगी हैं।

Image

रिलायंस-बीपी और केजी बेसिन गैस

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस-बीपी पुराने तरीके से केजी बेसिन की गैस बेचेंगी
  • तेल के रेट बढ़ने से इन्हें लाभ मिलेगा
  • पहले बदल लिया था गैस बेचने का तरीका

Reliance-BP & KG Basin Gas: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) और इसकी ब्रिटिश साझेदार बीपी पीएलसी (BP PLC) ने केजी बेसिन (KG Basin) से निकलने वाली गैस की कीमत तय करने के लिए फिर से 'ऑयल इंडेक्सेशन' सिस्टम को फॉलो करने का फैसला किया है। इससे कच्चे तेल की तेजी का लाभ लेने में मदद मिलेगी। केजी बेसिन भारत में प्राइवेट सेक्टर द्वारा ऑपरेट किया जाने वाला सबसे बड़ा फील्ड है।

कैसे तय होती है कीमत

ऑयल इंडेक्सेशन के तहत गैस की कीमत कच्चे तेल के दाम से जुड़ी होती है। रिलायंस और बीपी ने एक टेंडर में 1 दिसंबर2023 से बंगाल की खाड़ी में मौजूद केजी-डी6 ब्लॉक से प्रतिदिन 40 लाख स्टैंडर्ड घन मीटर गैस के लिए खरीदारों से बोलियां मांगी हैं।

टेंडर दस्तावेज के अनुसार, कंपनी चाहती है कि यूजर्स ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत के अनुसार प्राइस लगाएं। कंपनी ने इस साल मई में अंतरराष्ट्रीय गैस बेंचमार्क जेकेएम के अनुसार गैस बेची थी।

प्रीमियम भी मांगा है

रिलयांस और बीपी ने बोली लगाने वालों से एक प्रीमियम 'वी' दाखिल करने के लिए भी कहा है, जो वे उस दिन ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत के 12.67 प्रतिशत के ऊपर भुगतान करने के लिए तैयार हों। 'वी' के लिए शुरुआती बोली मूल्य 1.08 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट रखा गया है।

हालाँकि, बिक्री मूल्य सरकार द्वारा तय किए जाने वाले उस अधिकतम रेट से कम होगा, जो गहरे समुद्र जैसे कठिन क्षेत्रों से मिलने वाली गैस के लिए तय होता है और कीमत बोली प्रक्रिया के माध्यम से तय की जाएगी।

बेंचमार्क के रूप में डेटेड ब्रेंट का इस्तेमाल

रिलायंस-बीपी ने अप्रैल 2023 में 6 mmscmd (Million Metric Standard Cubic Meters per Day) गैस बेची थी। दोनों ने कुछ साल पहले केजी-डी6 की गैस बेचने के लिए बेंचमार्क के रूप में डेटेड ब्रेंट का इस्तेमाल किया था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article