बिजनेस

30 साल की उम्र से शुरू करें निवेश और रिटायरमेंट पर तैयार हो जाएगा 1.54 करोड़ फंड; जानिए कैसे

PPF Retirement Corpus: अगर आपकी उम्र 30 के करीब है तो आप को अभी से रिटायरमेंट प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए। आप PPF में निवेश शुरू कर सकते हैं।

Image

PPF (AI Generated Image)

PPF Retirement Corpus: अगर आपकी उम्र 30 साल के आसपास है तो आप PPF (Public Provident Fund) में निवेश शुरू कर सकते हैं। इस उम्र से पीपीएफ निवेश के साथ रिटायरमेंट प्लानिंग की जा सकती है और करीब 1.54 करोड़ रुपये (PPF Retirement Corpus) से ज्यादा का बड़ा फंड तैयार कर सकता है। पीपीएफ पर वर्तमान में 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है।

कैसे करें रिटायरमेंट प्लानिंग

PPF

PPF (Photo: iStock)

अगर कोई निवेशक हर साल PPF खाते में अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश करता है और यह निवेश लगातार लंबे समय तक जारी रखता है, तो कंपाउंडिंग की पावर से बड़ा रिटायरमेंट फंड तैयार किया जा सकता है। PPF की अवधि 15 साल की होती है, लेकिन इसे 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाया जा सकता है। यही लंबी अवधि कंपाउंडिंग को ज्यादा असरदार बनाती है।

अब समझें कि अगर कोई व्यक्ति 30 वर्ष की उम्र से हर साल 1.5 लाख रुपये निवेश करना शुरू करता है और निवेश को 60 वर्ष की उम्र तक जारी रखता है, तो कुल निवेश राशि लगभग 45 लाख रुपये होगी। लेकिन ब्याज और कंपाउंडिंग के कारण मैच्योरिटी पर यह रकम बढ़कर करीब 1.54 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

PPF में क्यों करें निवेश

PPF की सबसे बड़ी खासियत इसका टैक्स फायदा माना जाता है। इसमें निवेश की गई राशि आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट के दायरे में आती है। साथ ही खाते पर मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी राशि भी पूरी तरह टैक्स फ्री होती है। इसी वजह से इसे EEE यानी Exempt-Exempt-Exempt श्रेणी का निवेश माना जाता है।

जल्दी क्यों शुरू करें रिटायरमेंट प्लानिंग

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रिटायरमेंट प्लानिंग जितनी जल्दी शुरू की जाए, उतना बेहतर फायदा मिलता है। छोटी उम्र में शुरू किया गया निवेश लंबे समय तक बढ़ता रहता है और कंपाउंडिंग के जरिए बड़ी संपत्ति तैयार करने में मदद करता है। यही कारण है कि PPF को सुरक्षित रिटायरमेंट फंड बनाने का मजबूत विकल्प माना जाता है।

किन लोगों के लिए अच्छा विकल्प PPF

PPF उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है, जो जोखिम से बचते हुए स्थिर और सुरक्षित निवेश चाहते हैं। शेयर बाजार की तरह इसमें उतार-चढ़ाव का खतरा नहीं होता और ब्याज दर सरकार द्वारा तय की जाती है। हालांकि निवेशकों को यह समझना जरूरी है कि PPF एक लंबी अवधि का निवेश साधन है। इसमें जल्दी पैसा निकालने की सीमाएं होती हैं, इसलिए इसे भविष्य और रिटायरमेंट के लक्ष्य को ध्यान में रखकर इस्तेमाल करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article