बिजनेस

मुकेश अंबानी की RIIL ने जारी किए तिमाही नतीजे, मुनाफा 9.9% उछला, जानें कंपनी ने कितना कमाया ?

Reliance ग्रुप की कंपनी RIIL ने दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी की तरफ से एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है कि इस तिामही में कंपनी ने सालाना आधार पर मुनाफे में करीब 10% की ग्रोथ दर्ज की है। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल आधार पर फ्लैट रहा है।

Image

RIIL के नतीजे आए सामने (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)

Mukesh Ambani की Reliance Industries (RIL) की प्रमोटेड कंपनी Reliance Industrial Infrastructure Limited (RIIL) ने दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) में मुनाफे में करीब 10% की बढ़त दर्ज की है। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल (Y-o-Y) आधार पर फ्लैट रहा।

मुनाफा 9.9% बढ़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (RIIL) ने Q3 FY26 में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 9.9% YoY बढ़कर 3.01 करोड़ रुपये दर्ज किया। पिछले साल की समान तिमाही (Q3 FY25) में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2.74 करोड़ रुपये था। कंपनी ने यह नतीजे 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही के लिए जारी किए हैं।

ऑपरेशन से रेवेन्यू फ्लैट रहा

RIIL का ऑपरेशन से रेवेन्यू Q3 FY26 में 12.36 करोड़ रुपये रहा। यह आंकड़ा Q3 FY25 में भी 12.36 करोड़ रुपये ही था। यानी कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर स्थिर बना रहा।

कुल आय में हल्की गिरावट

दिसंबर तिमाही में कंपनी का Total Income 18.48 करोड़ रुपये रहा। वहीं, पिछले साल की समान तिमाही में यह 18.60 करोड़ रुपये था। यानी कुल आय में मामूली कमजोरी दिखी।

टैक्स के बिना प्रॉफिट बढ़ा

Q3 FY26 में RIIL का प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) बढ़कर 3.82 करोड़ रुपये हो गया, जो 4.3% YoY ग्रोथ है। Q3 FY25 में कंपनी का PBT 3.22 करोड़ रुपये था।

EBITDA 3.9% बढ़ा

RIIL का EBITDA Q3 FY26 में 4.17 करोड़ रुपये रहा। यह 3.9% YoY की बढ़त है। पिछली साल की समान तिमाही में EBITDA 3.59 करोड़ रुपये था। Q3 FY26 में कंपनी का EPS 1.99 रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 2% बढ़ा है। Q3 FY25 में EPS 1.81 रुपये था।

आय स्थिर, मुनाफा बेहतर

कंपनी के मुताबिक, स्टैंडअलोन आधार पर कुल आय 1,848 लाख रुपये रही, जो 1,860 लाख रुपये के मुकाबले लगभग स्थिर है। वहीं, Q3 FY26 में नेट प्रॉफिट 259 लाख रुपये रहा, जबकि Q3 FY25 में यह 248 लाख रुपये था।

RIL को इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट

RIIL ने बताया कि कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट सर्विसेज देती है, जिसमें मुख्य रूप से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और रॉ वॉटर की पाइपलाइन के जरिए ट्रांसपोर्टेशन और अन्य सपोर्ट सर्विसेज शामिल हैं। यह सेवाएं प्रमुख रूप से Reliance Industries Limited (RIL) को दी जाती हैं। कंपनी ने साफ किया कि फिलहाल कोई एक्सपैंशन प्लान नहीं है।

शेयर प्राइस में गिरावट

RIIL का शेयर बुधवार को BSE पर 765.60 रुपये पर बंद हुआ। इसमें 1.12% की गिरावट दर्ज हुई। पिछला क्लोज 774.25 रुपये था।

दिन के कारोबार में शेयर 774.20 रुपये पर खुला, 775.45 रुपये का हाई बनाया, और 764.85 रुपये के लो तक फिसला।

RIIL क्या करती है?

RIIL पहले Chembur Patalganga Pipelines Limited के नाम से जानी जाती थी। यह मुंबई बेस्ड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है और Reliance Group का हिस्सा है। कंपनी का काम मुख्य रूप से लीज्ड इक्विपमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट, और IT कंसल्टिंग सर्विसेज से जुड़ा है। इसका गठन 1988 में हुआ था।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article