बिजनेस

फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम में फिर होगी छंटनी , जानें Meta ने अब तक कितने को निकाला

मेटा एक बार फिर से अपने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही है। इसका असर फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के कर्मचारियों पर पड़ेगा, जिनकी पैरेंट कंपनी मेटा ही है। मेटा आज ही छंटनी का ऐलान करेगी।

Image

मेटा में फिर से कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी हो रही है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मेटा में एक बार फिर छंटनी की तैयारी
  • फेसबुक और व्हाट्सएप के कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी
  • इंस्टाग्राम के कर्मचारियों पर भी आ सकती है मुसीबत

Meta Layoff April 2023: मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक एक बार फिर से छंटनी करने जा रही है। कंपनी आज बुधवार को ही अलग-अलग सेगमेंट्स में छंटनी शुरू करेगी। टीमों को रीस्ट्रक्चर करने और फाउंडर मार्क जुकरबर्ग के अधिक एफिशिएंसी के टार्गेट को हासिल करने की दिशा में यह कदम उठाया जाएगा। मेटा ने बुधवार को मैनेजर्स को नौकरियों में कटौती का ऐलान करने की तैयारी करने को कहा है। इसमें फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और रियलिटी लैब्स के कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं।

अब तक कितनों की गई नौकरी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार यह कदम कॉस्ट में कटौती का एक हिस्सा है जिससे कंपनी में 10000 पद खाली हो जाएंगे। ये ऐलान जकरबर्ग ने मार्च में किया था। बता दें कि मई में कटौती का एक और फेज तय किया गया है। मेटा ने पहले ही नवंबर में अपनी वर्कफॉर्स के लगभग 13 फीसदी या लगभग 11,000 नौकरियों में कटौती कर दी है।

नई भर्तियों पर लगाई रोक

मेटा ने पहली तिमाही के दौरान भी हायरिंग पर रोक लगाए रखी। जकरबर्ग के बयान संकेत मिलता है कि कंपनी का टार्गेट वर्कफोर्स कम करना और टेक्नोलॉजिस्ट्स और इंजीनियरों के बिजनेस और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कर्मचारियों के रेशियो को रीबैलेंस करना होगा। कंपनी ने मैनेजर्स को मेमो टीमों को रीऑर्गेनाइज्ड करने और अलग-अलग बचे हुए कर्मचारियों को नए मैनेजर्स के तहत काम करने के लिए फिर से नियुक्त किए जाने की तरफ इशारा करता है। मेमो के मुताबिक मेटा उन सभी उत्तरी अमेरिका के कर्मचारियों से बुधवार को घर से काम करने को कहेगी, ताकि खबर को प्रोसेस करने के लिए इसे समय मिल सके।

कितनी रह जाएगी कर्मचारियों की संख्या

पिछले महीने जब 10000 और कर्मचारियों को निकालने की बात कही थी, तब उन्होंने यह भी कहा था कि वे अपनी टीम के साइज को लगभग 10,000 लोगों तक कम करने और लगभग 5,000 और उन ओपन पदों को बंद करने की उम्मीद कर रहे हैं, जिन्हें अभी तक काम पर नहीं रखा गया है। बता दें कि इस साल कई बड़ी टेक कंपनियों ने काफी छंटनी की है। भारतीय कंपनियों ने इस साल हायरिंग में भी काफी भारी कमी की है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article