बिजनेस

अच्छी खबर:एक साल के निचले स्तर पर महंगाई दर,औद्योगिक उत्पादन में 7.1 फीसदी का इजाफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 06:54 PM IST

Retail Inflation and Industrial Output Data: खुदरा महंगाई दर में गिरावट की मुख्य वजह खाने-पीने की चीजों के दामों में कमी आना है। औद्योगिक उत्पादन को लेकर भी गुरूवार को जारी आंकड़े अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दे रहे हैं। नवंबर में IIP में 7.1 फीसदी का इजाफा हुआ है।

Image

महंगाई घटी

Photo : BCCL

Retail Inflation and Industrial Output Data: महंगाई के मोर्चे पर अच्छी खबर है। गुरुवार को सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2022 में खुदरा महंगाई दर (CPI)घटकर 5.72 फीसदी पर आ गई है। जो पिछले एक साल में सबसे कम स्तर पर है। इसके पहले नवंबर में खुदरा महंगाई दर 5.88 फीसदी थी। वही औद्योगिक उत्पादन को लेकर भी गुरूवार को जारी आंकड़े अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दे रहे हैं। नवंबर में IIP में 7.1 फीसदी का इजाफा हुआ है। जबकि अक्टूबर 2022 में यह गिरकर -0.4 फीसदी पर आ गया था।

महंगाई में क्यों आई कमी

गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक खुदरा महंगाई दर में गिरावट की मुख्य वजह खाने-पीने की चीजों के दामों में कमी आना है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में महंगाई में राहत की एक प्रमुख वजह खाद्य महंगाई दर में (Food Inflation) कमी आना रहा है। दिसंबर में खाद्य महंगाई दर 4.19 फीसदी रही, जो नवंबर 2022 में 4.67 फीसदी थी। इसके अलावा कपड़े और फुटवियर की महंगाई दर दिसंबर में 9.58 फीसदी और ईंधन-बिजली की महंगाई दर 10.97 फीसदी रही

ईएमआई पर आरबीआई दे सकता है राहत

खुदरा महंगाई दर नवंबर और दिसंबर दोनों महीनों में 6 फीसदी से नीचे रही हैं। जो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के खुदरा महंगाई दर के सामान्य स्तर 4 फीसदी (+ या - 2 फीसदी) के लक्ष्य के करीब है। ऐसे में आरबीआई के लिए यह राहत की खबर है। जिसका असर आने वाली मौद्रिक नीति में दिख सकता है। और आरबीआई रेपो रेट में कम बढ़ोतरी कर सकता है।

जहां तक आईआईपी में बढ़ोतरी की बात है तो उसकी प्रमुख वजह माइनिंग और बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी होना रहा है। नवंबर में माइनिंग में 9.7 फीसदी और बिजली उत्पादन में 12.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article