बिजनेस

RIL Share Target: 10% रिटर्न दे सकता है Reliance का शेयर, नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म ने दी खरीदने की सलाह

Reliance Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को 3245 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 2945.1 रुपये है।

Image

रिलायंस के लिए BUY कॉल

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस में निवेश की सलाह
  • 3245 रु का है टार्गेट
  • 10 फीसदी से अधिक रिटर्न की उम्मीद

Reliance Share Price Target: मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में कमजोरी दिख रही है। बीएसई पर करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 15.50 रु या 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 2945.10 रु पर है। 2960 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह रिलायंस का शेयर 2,968.55 रु पर खुला था। एक ब्रोकरेज फर्म ने रिलायंस पर भरोसा करते हुए इसके शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही शेयरे के लिए टार्गेट भी तय किया है। आगे जानिए शेयर का टार्गेट कितना है।

ये भी पढ़ें -

3245 रु है टार्गेट

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को 3245 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 2945.1 रुपये है। यानी ये मौजूदा भाव से 10 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 19.93 लाख करोड़ रु है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले ग्रुप रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को मार्च 2024 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे पेश किए। कंपनी का प्रॉफिट 2% की गिरावट के साथ 18,951 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल मार्च तिमाही में 19,299 करोड़ रुपये रहा था।

तिमाही में कंपनी की इनकम साल-दर-साल 11% बढ़कर 2.4 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में 2.16 लाख करोड़ रुपये रही थी।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article