बिजनेस

Reliance Jio Q4 Results: नेट प्रॉफिट 13% बढ़कर हुआ 5337 करोड़ रुपए

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 22, 2024, 06:47 PM IST

Reliance Jio Q4 Results: भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 13 प्रतिशत बढ़कर 5,337 करोड़ रुपए हुआ।

Image

रिलायंस जियो का नेट प्रॉफिट बढ़ा

Photo : BCCL

Reliance Jio Q4 Results: भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में वर्ष के लिए कंपनी के स्टैंडअलोन ऑडिटेड वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। वित्त वर्ष2023-24 की चौथी तिमाही में रिलायंस JIO का टैक्स के बाद नेट प्रोफिट 5,337 करोड़ रुपए रहा। रिलायंस जियो का जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 5,337 करोड़ रुपए, परिचालन राजस्व 11 प्रतिशत उछलकर 25,959 करोड़ रुपए रहा।

कंपनी की परिचालन आय चौथी तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 25,959 करोड़ रुपए रही। रिलायंस जियो ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 13.16 प्रतिशत बढ़कर 5,337 करोड़ रुपये रहा जो इससे वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में 4,716 करोड़ रुपये था।

समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध लाभ इससे पूर्व वित्त वर्ष के मुकाबले 12.4 प्रतिशत बढ़कर 20,466 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष में रिलायंस जियो की आय साल भर पहले की तुलना में 10.2 प्रतिशत बढ़कर 1,00,119 करोड़ रुपये हो गई।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article