Reliance Infrastructure Share Return: अनिल अंबानी (Anil Ambani) काफी लंबे समय से कर्ज के संकट से जूझ रहे हैं। इससे उनके रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) की कंपनियों के शेयरों की कीमतें भी काफी घटी हैं। मगर एडीएजी की एक कंपनी ऐसी है, जिसमें बीते करीब साढ़े 3 सालों में शानदार तेजी दिखी है। ये कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) है। इसका शेयर बीते करीब साढ़े 3 साल में 1800 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।
1700 फीसदी से ज्यादा तेजी
27 मार्च 2020 को बीएसई (BSE) पर रिलायंस इंफ्रा का शेयर 9.20 रु पर था, जबकि मंगलवार को ये करीब साढ़े बजे 175.80 रु पर है। यानी इसने 27 मार्च 2022 से अब तक 1800.11 फीसदी का रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 19 लाख रु बन गए होंगे।
6 महीने में 20 फीसदी फायदा
- रिलायंस इंफ्रा के शेयर ने 6 महीने में 20 फीसदी फायदा कराया है
- 5 दिन में यह 0.54 फीसदी चढ़ा है, जबकि 1 महीने में 8.49 फीसदी गिरा है
- 2023 में अब तक यह 27.6 फीसदी और एक साल में 29.5 फीसदी चढ़ा है
- हालांकि 5 सालों में यह 39.24 फीसदी उछला है
कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे
वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी की इनकम 5564.6 करोड़ रु रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में रही 6172 करोड़ रु से 9.84 फीसदी कम है। बता दें कि अब कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के दामोदर वैली कॉर्प (डीवीसी) के साथ विवाद में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के पक्ष में फैसला सुनाया है। ये कम से कम 405 करोड़ रुपये का आर्बिट्रेशन अवॉर्ड है, जो रिलायंस इंफ्रा जीती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
