बिजनेस

Reliance Bonus Share: रिलायंस देगी हर शेयर पर एक FREE Bonus शेयर, बोर्ड ने दी मंजूरी, जानें रिकॉर्ड डेट

Reliance Bonus Share Record Date: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज गुरुवार 5 सितंबर, 2024 को हुई बैठक में 1:1 के रेशियो (एक शेयर पर एक शेयर) में बोनस शेयर जारी करने के फैसले को मंजूरी दे दी है।

Image

रिलायंस देगी FREE Bonus शेयर

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस देगी बोनस शेयर
  • हर शेयर पर मिलेगा फ्री शेयर
  • बाद में होगा रिकॉर्ड डेट का ऐलान

Reliance Bonus Share Record Date: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज गुरुवार 5 सितंबर, 2024 को हुई बैठक में 1:1 के रेशियो (एक शेयर पर एक शेयर) में बोनस शेयर जारी करने के फैसले को मंजूरी दे दी है। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में हुई कंपनी की 47वीं एजीएम (सालाना आम बैठक) में अपने भाषण में कंपनी के शेयरधारकों को बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया था। अंबानी ने कहा था कि मैं आज आपके साथ कुछ अच्छी खबर साझा करना चाहूंगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंजों को एक नोटिस भेजा है कि इसका बोर्ड 5 सितंबर को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने के लिए बैठक करेगा। अब आज हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें -

क्या है रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने अभी बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड का ऐलान नहीं किया है। रिलायंस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक रिकॉर्ड डेट की जानकारी अलग से दी जाएगी।

क्या होते हैं बोनस शेयर

बोनस शेयर किसी कंपनी की तरफ से मौजूदा शेयरधारकों को किसी तय रेशियो में बिना किसी चार्ज के फ्री में दिए जाते हैं। बोनस शेयर रिटेल निवेशकों के लिए कंपनी में निवेश को ज़्यादा आकर्षक बनाते हैं। इससे लिक्विडिटी बढ़ाकर शेयरों की कीमत कम की जाती है। शेयरधारकों को डिविडेंड देने के बजाय उन्हें एक अच्छा ऑप्शन भी माना जाता है। बोनस शेयर किसी कंपनी की अच्छी वित्तीय स्थिति को भी दर्शाते हैं।

कितनी घट जाती है शेयर की कीमत

कोई कंपनी जब बोनस शेयर जारी करती है, तो उसके शेयर का मार्केट प्राइस उसी रेशियो में घट जाता है, जिसमें वो शेयर जारी करती है। जैसे कि रिलायंस का शेयर 2987.15 रु है और ये हर शेयर पर एक शेयर देगी। यानी एक शेयर के दो हो जाएंगे, तो इसकी शेयर की कीमत भी आधी यानी 2987.15 रु से करीब 1493.5 रु रह जाएगी।

5 बार दे चुकी बोनस शेयर

रिलायंस इंडस्ट्रीज अब तक 5 बार बोनस शेयर दे चुकी है। कंपनी ने अब से पहले 1980, 1983, 1997, 2009 और 2017 में बोनस शेयर दिए हैं। इसका पहला बोनस इश्यू 3:5 के अनुपात में था। 1983 का बोनस इश्यू 6:10 के अनुपात में था, जबकि उसके बाद के सभी इश्यू 1:1 के अनुपात में थे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बोनस शेयर इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article