बिजनेस

Raymond Lifestyle: 99.5% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद रेमंड लाइफस्टाइल में लगा 5% लोअर सर्किट, रेमंड से हुई है अलग

Raymond Lifestyle Listing: रेमंड लाइफस्टाइल नई लिस्टेड कंपनी है, जिसमें रेमंड का रिटेल और लाइफस्टाइल सेगमेंट शामिल है। यह लिस्टिंग रेमंड द्वारा घोषित स्कीम के तहत हुई है, जिसके तहत तीन अलग-अलग लिस्टेड बिजनेस बनाने की योजना है।

Image

99.5% प्रीमियम पर हुई रेमंड लाइफस्टाइल की लिस्टिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • रेमंड लाइफस्टाइल हुई लिस्ट
  • 99.5% प्रीमियम पर लिस्टिंग
  • फिर लगा 5% लोअर सर्किट

Raymond Lifestyle Listing: रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड के शेयरों ने आज यानी गुरुवार, 5 सितंबर को शेयर बाजार में शुरुआत की। रेमंड लिमिटेड से अलग हुई यूनिट को एनएसई पर 3,020 रुपये पर लिस्ट किया गया, जबकि इसने बीएसई पर 3,000 रुपये पर अपना कारोबार शुरू किया, जबकि बीएसई पर कंपनी के शेयरों का बेस प्राइस 1503.3 रु था। यानी इसकी लिस्टिंग 99.5 फीसदी के साथ हुई है। इसकी कुल मार्केट कैप 17,300 करोड़ रुपये से अधिक है। लिस्टिंग के बाद रेमंड लाइफस्टाइल का शेयर BSE पर 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,850 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसमें लोअर सर्किट लग गया। वहीं इसकी पैरेंट कंपनी रेमंड का शेयर करीब पौने 3 बजे 2.81 फीसदी की कमजोरी के साथ 2019.70 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

रेमंड से हुई अलग

रेमंड लाइफस्टाइल नई लिस्टेड कंपनी है, जिसमें रेमंड का रिटेल और लाइफस्टाइल सेगमेंट शामिल है। यह लिस्टिंग रेमंड द्वारा घोषित स्कीम के तहत हुई है, जिसके तहत तीन अलग-अलग लिस्टेड बिजनेस बनाने की योजना है।

शेयरहोल्डर्स को क्या होगा फायदा

जुलाई में रेमंड लाइफ़स्टाइल को पैरेंट कंपनी रेमंड से अलग कर दिया गया था और तब से शेयर लाइफ़स्टाइल बिजनेस से अलग कारोबार कर रहे हैं। लाइफ़स्टाइल बिजनेस को अब एक अलग यूनिट के रूप में लिस्ट करने से शेयरहोल्डर वैल्यू अनलॉक होने की उम्मीद है।

एक और कंपनी होगी लिस्ट

रेमंड लाइफ़स्टाइल की लिस्टिंग के बाद अब रेमंड ग्रुप की दो कंपनियाँ लिस्ट हो गई हैं। रेमंड बोर्ड ने 4 जुलाई को रियल एस्टेट कारोबार को रेमंड रियल्टी में अलग करने की योजना को भी मंजूरी दे दी थी। जरूरी मंजूरी मिलने के बाद नई रियल एस्टेट यूनिट को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट किया जाएगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article