Reliance Industries Share Price Target 2024: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज पर कमाई का अवसर आने वाला है। दरअसल वैश्विक फर्म जेफरीज रिलायंस पर बुलिश दिख रही है। जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में, रिलायंस इंडस्टीज के शेयर को 'BUY' रेटिंग दी है और इसके अनुकूल वैल्यूएशन को हाईलाइट किया है। रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2025 के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के एबिटडा ( EBITDA) में 13% की मजबूत वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। रिपोर्ट मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम सहायक कंपनी जियो कंपनी के शेयर में दो-तिहाई बढ़त दिला सकती है, जो संभावित टैरिफ बढ़ोतरी से प्रेरित है।
Reliance Industries Share Price Target 2024: क्या है शेयर प्राइस
जेफरीज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर 3,125 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह लगभग 20% का अपसाइड दिखा है। शुक्रवार को, आरआईएल के शेयर हरे निशान में 0.48% की बढ़त के साथ 2,609 रुपये पर बंद हुए थे।
बीएसई के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पिछले एक साल में 13% और दो साल में 15% बढ़े हैं। स्टॉक ने पिछले तीन सालो में 44% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। यह 5 सालों में मल्टीबैगर साबित हुआ है, जिसमें 159% की जबरदस्त तेजी देखी गई है।
Reliance Industries Dividend History: निवेशकों को कितना मिला डिविडेंड
बीएसई वेबसाइट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2023 में प्रत्येक शेयर पर 9 रुपये का डिविडेंड दिया। 2022 में, कंपनी ने 8 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं 2021 और 2020 में, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने प्रत्येक शेयर पर क्रमशः 7 रुपये और 6.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
