शहर

Nalasopara News: आरिफ ने कबूला-पोर्न वेबसाइट्स को बेचता था महिलाओं से शारीरिक संबंध वाले वीडियो, जांच के लिए SIT गठित

Nalasopara News: महिला की शिकायत में बाद पुलिस ने सोमवार रात आरिफ शेख को गिरफ्तार किया। आरिफ की मां रुखसाना और उसके चचेरे भाई साहिल शेख को भी आरोपी बनाया गया है। शिकायत के मुताबिक आरिफ से महिला की मुलाकात पिछले साल सोशल मीडिया पर हुई।

Image

आरोपी आरिफ शेख।

Nalasopara Case: नालासोपारा यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। यह एसआईटी आरोपी आरिफ शेख के खिलाफ नालासोपारा और अर्नाला पुलिस थानों में दर्ज यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच करेगी। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में आरोपी आरिफ ने डेटिंग ऐप के जरिए लड़कियों से दोस्ती कर उनका यौन शोषण करने, उनका अश्लील वीडियो बनाने, उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने और वीडियो विदेशों में भेजने की बात स्वीकार की है।

जिम ट्रेनर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है आरिफ

दरअसल, 23 साल की महिला की शिकायत पर नालासोपारा पुलिस ने 22 साल के जिम ट्रेनर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरिफ को गिरफ्तार किया। महिला ने अपनी शिकायत में शादी के नाम पर लगातार उसका रेप करने की बात कही है। इस शिकायत में आरोप यह भी है कि आरोपी ने झांसा देकर 70 से 80 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध और उनके अश्लील वीडियो बनाए। आरोप है कि आरिफ ने इन अश्लील वीडियो को विदेशों में पोर्न वेबसाइट्स को बेचा।

शादी का झांसा देकर साथ रहने का दबाव बनाया

महिला की शिकायत में बाद पुलिस ने सोमवार रात आरिफ शेख को गिरफ्तार किया। आरिफ की मां रुखसाना और उसके चचेरे भाई साहिल शेख को भी आरोपी बनाया गया है। शिकायत के मुताबिक आरिफ से महिला की मुलाकात पिछले साल सोशल मीडिया पर हुई। महिला का आरोप है कि आरिफ ने उससे शादी का वादा किया और फिर उस पर अपने साथ रहने का दबाव बनाया। आरोप है कि साथ रहते हुए उसने जबरन कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

चचेरे भाई ने भी शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की

शिकायत में आगे कहा गया है कि आरिफ और उसकी मां ने धर्म परिवर्तन के लिए महिला पर दबाव बनाया और उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप यह भी है कि आरिफ के चचेरे भाई साहिल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। महिला का दावा है कि उसने आरिफ के मोबाइल फोन में कई अश्लील वीडियो देखे। इन वीडियो में वह दूसरी अन्य महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाते दिखा। इसके बाद मदद के लिए वह स्थानीय महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के पदाधिकारियों के पास गई और सोमवार रात को नालासोपारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक हिंदू लड़कियों को अपनी जाल में फंसाने के लिए आरिफ इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करता था।

'पोर्न वेबसाइट्स को बेचता था महिलाओं के अश्लील वीडियो'

महिलाओं से दोस्ती हो जाने के बाद वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और बिना उनकी जानकारी या सहमति के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता था। महिला का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर आरिफ इसी तरह महिलाओं से दोस्ती कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और रिकॉर्डेड वीडियो पोर्नोग्राफिक वेबसाइट्स को बेचता था। पुलिस इन वीडियो की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इसी तरह उसने अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया।

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article