बिजनेस

हैरान कर देगी रिलायंस की डेली इनकम,मुकेश अंबानी हर रोज खरीद लें 3 करोड़ वाली 55 मर्सडीज

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Apr 24, 2023, 02:26 PM IST

Mukesh Ambani Daily Income and RIL Profit:रिलायंस इंडस्ट्रीज के सालाना 66,702 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई का मतलब है कि कंपनी को हर महीने 5558.5 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। और उसे डेली आधार पर देखा जाय तो रोजाना कंपनी को 182.74 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है।

Image

रिलयांस इंडस्ट्रीज को 66,702 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है।

Mukesh Ambani Daily Income and RIL Profit: मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज को वित्त वर्ष 2022-23 में रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। कंपनी को इस दौरान 66,702 करोड़ रुपये का शुद्ध प्रॉफिट हुआ है।जो उसका अब तक का सर्वाधिक प्रॉफिट है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 10 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया। रिलायंस की इस कमाई को अगर हर रोज की कमाई के आधार पर देखा जाय तो कंपनी को हर रोज 182 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। जिसका सीधे श्रेय मुकेश अंबानी की लीडरशिप को जाता है।

मुकेश अंबानी खरीद लें हर रोज 55 मर्सडीज

रिलायंस इंडस्ट्रीज के सालाना 66,702 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई का मतलब है कि कंपनी को हर महीने 5558.5 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। और उसे डेली आधार पर देखा जाय तो रोजाना कंपनी को 182.74 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। और इस आधार पर मुकेश अंबानी चाहे तो मर्सडीज जैसी लग्जरी कार जिसके टॉप मॉडलों में से एक Mercedes Benz AMG GT63SE की वह रोज 55 मर्सडीज खरीद सकते हैं। यहां पर Mercedes Benz AMG GT63SE के एक्स शोरुम कीमत (3.30 करोड़) के आधार पर तुलनी की गई है।

कंपनी को ऐसे हुई कमाई

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को वित्त वर्ष 2022-23 का मार्च तिमाही में प्रॉफिट 19 प्रतिशत बढ़कर 19,299 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का यह अब तक का सर्वाधिक तिमाही लाभ है।रिलायंस के शुक्रवार शाम को जारी नतीजों के अनुसार तेल एवं पेट्रो रसायन कारोबार से इनकम बढ़ने और खुदरा एवं दूरसंचार कारोबारों की मजबूत बढ़ोतरी से उसका प्रॉफिट बढ़ा है। एक साल पहले की समान तिमाही में उसने 16,203 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट अर्जित किया था। कंपनी की कुल आय बढ़कर 2.19 लाख करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष 2.14 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं अक्टूबर-दिसंबर 2022 के 15,792 करोड़ रुपये की तुलना में शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़ गया।

वित्त वर्ष 2021-22 में आरआईएल ने 60,705 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट और 7.36 लाख करोड़ रुपये का रेवेन्यू रहा था।कंपनी के मुख्य कारोबार तेल शोधन एवं पेट्रोकेमिकल की कर-पूर्व आय 14.4 प्रतिशत बढ़कर 16,293 करोड़ रुपये, दूरसंचार एवं डिजिटल खंड की कर-पूर्व आय 17 प्रतिशत बढ़कर 12,767 करोड़ रुपये और खुदरा कारोबार की कर-पूर्व आय 33 प्रतिशत बढ़कर 4,769 करोड़ रुपये हो गई।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article