Reliance Jio To Launch AirFiber: आज रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की 46वीं सालाना आम बैठक (RIL AGM) आयोजित हुई। एजीएम के दौरान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कई बड़े ऐलान किए। एजीएम में जियो एयरफाइबर (Jio AirFiber) लॉन्च करने का ऐलान किया गया है।
JioAirFiber बिना किसी तार के हवा में फाइबर जैसी 5जी इंटरनेट स्पीड ऑफर करेगा। आपको बस इसे प्लग इन और ऑन कर देना होगा।
गणेश चतुर्थी के मौके पर होगी लॉन्च
मुकेश अंबानी ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि JioAirFiber 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर लॉन्च होगा। उन्होंने कहा कि हमारे एक्सटेंसिव ऑप्टिकल फाइबर ने हमें 20 करोड़ से अधिक परिसरों से जोड़ रखा है।
स्पेशल 5जी राउटर होंगे लॉन्च
जियो एयरफाइबर के लिए 5G राउटर लॉन्च करेगी। जियो एयरफाइबर एक 5जी हॉटस्पॉट होगा जो प्लग-एंड-प्ले 5G ब्रॉडबैंड राउटर होंगे। इसका मतलब है कि यूजर्स को JioFiber इंस्टॉल करने के लिए किसी वायरिंग या केबल की आवश्यकता नहीं होगी। ग्राहकों को रिलायंस से ट्रू 5G एक्सेस हासिल करने के लिए सिर्फ JioFiber डिवाइस की आवश्यकता होगी।
रिलायंस ने पिछले साल (2022) अपनी AGM में Jio AirFiber की घोषणा की थी। रिलायंस जियोफाइबर इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किए गए एयरटेल के फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सॉल्यूशन एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर को टक्कर देगा।
एयरटेल से सस्ता होगा
रिलायंस ने अभी तक Jio AirFiber की कीमत की घोषणा नहीं की है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर की कीमत 799 रुपये प्रति माह है। रिपोर्ट्स के अनुसार Jio AirFiber की कीमत इससे 20% कम हो सकती है।
नई जियो एयरफाइबर सर्विस के तहत कंपनी प्रतिदिन 1,50,000 कनेक्शन दे सकती है।
रिलायंस रिटेल का कमाल
एजीएम में रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने कहा कि हमने पिछले साल 3,300 से अधिक नए स्टोर खोले, जिससे कुल संख्या 18,040 हो गई, जो 6.56 करोड़ वर्ग फुट को कवर करती है। इनमें से दो-तिहाई स्टोर टियर II, III और छोटे शहरों में हैं।
