बिजनेस

Reliance AGM 2023: नीता अंबानी छोड़ेंगी अपना पद, 19 सितंबर को लॉन्च होगी Jio AirFiber सर्विस

Reliance AGM 2023 Mukesh Ambani Key Announcements in Hindi: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं एजीएम में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में चंद्रयान -3 की सफलता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में रिलायंस का रेवेन्यू 9,74,864 करोड़ रुपये रहा।

Image

रिलायंस की 46वीं एजीएम हुई

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस की 46वीं एजीएम में मुकेश अंबानी ने किया चंद्रयान-3 का जिक्र
  • रिलायंस ने 10 साल में किया है 12.4 लाख करोड़ रु का निवेश
  • 2022-23 में रिलायंस का रेवेन्यू 9,74,864 करोड़ रुपये रहा

Reliance AGM 2023: आज 28 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की 46वीं सालाना आम बैठक (Reliance AGM) हुई। एजीएम में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपने संबोधन में चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3) की सफलता का जिक्र किया। इस मौके पर आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने 19 सितंबर से Jio AirFiber सर्विस लॉन्च करने का ऐलान किया।

एजीएम के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस ने पिछले 10 वर्षों में कुल मिलाकर 150 अरब डॉलर (करीब 12.4 लाख करोड़ रु) से अधिक का निवेश किया है, जो देश के किसी भी कॉर्पोरेट से अधिक है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में रिलायंस का रेवेन्यू 9,74,864 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी EBITDA 1,53,920 करोड़ रुपये था, जबकि नेट प्रॉफिट 73,670 करोड़ रुपये रहा।

जियो एयरफाइबर होगा लॉन्च

रिलायंस जियो ने एजीएम में नए जियो एयरफाइबर (Jio AirFiber) का ऐलान किया। कंपनी प्रतिदिन 1,50,000 कनेक्शन दे सकती है। कंपनी का दावा है कि इससे जियो के नेटवर्क का विस्तार 20 करोड़ से अधिक यूजर्स का हो जाएगा।

Jio AirFiber को 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि कंपनी के पास पहले से ही 1 करोड़ जियोफाइबर ग्राहक हैं और ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क 15 लाख किमी तक फैला हुआ है। जियो एयरफाइबर बिना किसी वायर के हवा में फाइबर जैसी स्पीड प्रोवाइड करता है।

जियो स्मार्ट होम डिवाइस लॉन्च

Jio स्मार्ट होम डिवाइस भी लॉन्च किए गए हैं जो JioFiber और Jio AirFiber पर बेस्ड होंगे। कंपनी ने नया जियो राउटर और सेटअप बॉक्स भी लॉन्च किया है। सेट-टॉप बॉक्स में स्मार्टफोन को गेमपैड के रूप में जोड़ने की भी क्षमता है।

नीता हटेंगी रिलायंस के बोर्ड से

वहीं आज रिलायंस के बोर्ड की मीटिंग भी हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने बोर्ड में बदलाव किया है। नीता अंबानी रिलायंस के बोर्ड से हटेंगी। बोर्ड ने नीता अंबानी का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। वहीं ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को नॉन-एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

एजीएम ने मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो के कंजम्पशन में वृद्धि दर्ज की गई है और एवरेज यूजर अब हर महीने 25 जीबी से अधिक डेटा यूज कर रहा है। इसका मतलब 1100 करोड़ जीबी का मासिक डेटा ट्रैफिक है, जो साल-दर-साल आधार पर 45 फीसदी की वृद्धि है।

मुकेश अंबानी और 5 साल रहेंगे रिलायंस के एमडी और चेयरमैन

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं एजीएम में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 5 साल बाद ग्रुप में अपनी उत्तराधिकार योजना को फॉर्मलाइज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने तीन बच्चों आकाश, ईशा और अनंत का मार्गदर्शन करेंगे ताकि वे कलेक्टिव लीडरशिप प्रोवाइड कर सकें।

उन्होंने एजीएम में कहा कि मैं अगले पांच सालों तक चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को और अधिक जोश के साथ निभाता रहूंगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article